BIHARBreaking NewsSTATE

दरभंगा एयरपोर्ट के नाम अनोखा रिकॉर्ड, यात्रा करने वालों की संख्या चार लाख के पार

दरभंगा एयरपोर्ट से महानगर सहित देश के अन्य राज्यों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। नवंबर 2020 से अब तक दरभंगा एयरपोर्ट से अब तक देश के अलग-अलग राज्यों के लिए चार लाख एक हजार 39 लोगों ने यात्रा की है। इनमें सर्वाधिक यात्रा जुलाई महीने में लोगों ने यात्रा की है। जुलाई 2021 में कुल 67426 लोगों ने यात्रा की। इनमें बाहर से आने वालों की संख्या 26945 जबकि जाने वाले यात्रियों की संख्या 40481 रही। आंकडों के मुताबिक, नवंबर 2020 से लेकर अब तक यहां एक लाख 91 हजार 866 लोग पहुंचे। जबकि, दो लाख नौ हजार 173 लोगों ने उड़ान भरी। इस दौरान कुल 1416 फ्लाइट की आवाजाही हुई।

बारिश के कारण काम रुका

लगातार हो रही बारिश का असर दरभंगा एयरपोर्ट के विकास पर भी पड़ रहा है। दरभंगा एयरपोर्ट की चाहरदीवारी को ऊंचा करने और उसपर व्यू कटर लगाने सहित फेसिंग का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। वहीं, शेड का काम भी धीरे-धीरे पूरा करने की कोशिश जारी है। जानकारी के मुताबिक, बारिश और जल-जमाव के कारण चाहरदीवारी के आसपास की सफाई का काम ठप पड़ गया है। बारिश का पानी जमा होने के कारण इसको हटाने में मजदूरों को परेशानी हो रही है। वहीं, फेंसिग का काम भी बारिश खत्म होने के बाद शुरू होने के आसार है।

दो फ्लाइट रही कैंसिल

दरभंगा एयरपोर्ट से दो स‍ितंबर को दो फ्लाइट रद रही। इनमें स्पाइस जेट और इंडिगो की एक-एक विमान शामिल है। वहीं, कई विमान विलंब से पहुंची। इसके पीछे खराब मौसम इसकी वजह बताई जा रही है। इधर, जानकार बताते हैं कि कुछ रूटों पर यात्रियों की संख्या में कमी के कारण विमानों को दूसरे रूट पर डायर्वट कर दिया गया है। इनमें एक स्पाइस जेट की कोलकाता जाने वाली विमान को चेन्नई रूट पर चलाया जा रहा है। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.