BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर समेत 10 जिलों में चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभाव

मौसम विभाग ने बिहार के 10 जिलों पश्विमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल अररिया और किशनगंज में रह रहे लोगों को अलर्ट किया है। इन जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर और दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है। गुरुवार दोपहर से लेकर रात में पटना सहित कई इलाकों में बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है।

बंगाल से आ रही नमी वाली हवा से बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की ट्रफ रेखा नलिया, उदयपुर, गोंदिया, गोपालपुर होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रही है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रवाह भी हो रहा है। इन सब मौसमी कारकों के प्रभाव से 24 घंटे में उत्तर बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी सहित 19 जिलों में अधिकांश स्थानों पर और दक्षिण बिहार के पटना, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ और औरंगाबाद जिले में अनके स्थानों पर गरज व आकाशीय बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण बिहार में बारिश के पूर्वानुमान के बीच लोगों को आकाशीय बिजली से सावधान रहने को कहा है।

इन जिलों में 24 घंटे से बारिश का सिस्टम

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के पश्विमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल अररिया और किशनगंज में भारी बारिश को लेकर विशेष चेतावनी दी है। यहां गुरुवार दोपहर से बारिश का सिस्टम एक्टिव है। अधिकांश जिलों में रात में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर और मधुबनी में गुरुवार दोपहर बाद से बारिश हो रही है। इन जिलों में रह रहे लोगों को विशेष चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में गरज के साथ आकशीय बिजली गिरने व भारी बारिश की संभावना है। लोगों को पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है।

24 घंटे पहले 13 जिलों में हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पटना सहित 25 जिलों में 24 घंटे पूर्व एक भी बूंद बारिश नहीं हुई थी जबकि 13 जिलों में बारिश हुई। 4 जिले बस ऐसे रहे जहां औसत से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसमें किशनगंज में 26 प्रतिशत, पूर्णिया में 111 प्रतिशत, भागलपुर में 65 प्रतिशत और मेधपुरा में सामान्य से 68 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सहरसा और बेगूसराय में बारिश का मिला जुला असर रहा है जबकि अररिया, किशनगंज, सीतामढ़ी और कैमूर में गुरुवार को दोपहर से पहले औसत से 59 प्रतिशत कम बारिश हुई थी।

वहीं, कटिहार, बांका और रोह्रतास में भी औसत से लगभग 60 से 95 प्रतिशत तक कम बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार दोपहर बाद से मौसम में बदलाव के बाद इनमें से अधिकांश जिलों में बारिश हुई है। गुरुवार को 24 घंटे में जहां बारिश नहीं हुई थी वहां बारिश की संभावना बनी है। इसमें पटना सहित अन्य जिले शामिल हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.