Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

अस्‍पताल से अंतिम दर्शनों के ल‍िए घर रवाना स‍िद्धार्थ शुक्‍ला का पार्थ‍िव शरीर, 2 बजे होगा अंतिम संस्‍कार

Sidharth Shukla Live Update: स‍िद्धार्थ शुक्‍ला (Sidharth Shukla) का पा’र्थ‍िव शरीर जल्‍द ही कूपर अस्‍पताल से सीधे उनके घर ले जाया जाएगा. कुछ ही देर में एम्‍बुलेंस से उनका पार्थ‍िव शरीर उनके घर पहुंचेगा जहां कुछ अंतिम क्रियाएं होनी बाकी है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार स‍िद्धार्थ के पा’र्थ‍िव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके घर रखा जाएगा और लगभग 2 बजे अंतिम संस्‍कार मुंबई के ओशीवारा श्‍मशान घाट में होगा.

बता दें कि स‍िद्धार्थ शुक्‍ला की पोस्‍टमा’र्टम र‍िपोर्ट सामने आ गई है. गुरुवार को स‍िद्धार्थ का न‍िधन हो गया था. कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिद्धार्थ की जांच की थी और करीब 10 बजकर 30 मिनट पर उन्हें ‘डेथ बिफोर अराइवल’ घोषित किया था. स‍िद्धार्थ की पीएम (पोस्‍ट मार्टम) र‍िपोर्ट में मौत की वजह का पता नहीं चल सका है. अस्‍पताल से म‍िली जानकारी के अनुसार ह‍िस्‍टोपैथोलॉजी स्‍टडी और कैमिकल एनालिसिट की र‍िपोर्ट के बाद ही एक्‍टर की मौत की असली वजह पता चल सकेगी. बता दें कि पीएम र‍िपोर्ट के अनुसार स‍िद्धार्थ के शरीर पर बाहरी या अंदुरूनी चोट के कोई न‍िशान नहीं हैं.

कैम‍िकल एनाल‍िस्‍ट का मतलब है इस जांच से ये बात साफ होगी क‍ि स‍िद्धार्थ के शरीर में जहर था या नहीं. इसके साथ ही कहीं उसे कोई बीमारी तो नहीं थी. बता दें कि गुरूवार को स‍िद्धार्थ शुक्‍ला को उनके फैमली डॉक्‍टर की सलाह पर मुंबई के कूपर अस्‍पताल में जे जाया गया जहां उन्‍हें मृ’त घोषित कर द‍िया गया था. स‍िद्धार्थ के शव का पोस्‍टमा’र्टम गुरूवार को हुआ ज‍िसकी र‍िपोर्ट अब सामने आ गई है.

बता दें कि गुरुवार को ही पुल‍िस इस पूरे मामले में पहले ही क‍िसी तरह के फाउल प्‍ले होने की बात से इंकार कर रही है. स‍िद्धार्थ की मां ने पुलिस को द‍िए बयान में कहा है, ‘रात तक स‍िद्धार्थ पूरी तरह ठीक था. रात को खाने के बाद सोने चला गया लेकिन सुबह वह सोकर ही नहीं उठे.’ बता दें कि इससे पहले एक्‍टर के परिवार ने साफ कर द‍िया था कि स‍िद्धार्थ क‍िसी भी तरह के मानसिक दबाव में नहीं थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.