मुजफ्फरपुर; केन्द्रीय इस्पात मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत
मुजफ्फरपुर। केंद्रीय इस्पात मंत्री माननीय आर सी पी सिंह का भव्य स्वागत गायघाट विधान सभा क्षेत्र के बंदरा प्रखंड अंतर्गत बडगांव चौक पर पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर युवा जदयू नेता प्रभात किरण, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, युवा अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव और पंचायत अध्यक्ष धनंजय भारती ने 40 किलो का माला पहनाकर केंद्रीय मंत्री श्री आर सी पी सिंह को सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह ने पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव को माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री आर सी पी सिंह ने कहा कि मज़बूत,निष्ठावान और संघर्ष शील कार्यकर्ता ही जदयू की पहचान है। .



उन्होंने इस भीषण बारिश में भी हजारों कार्यकर्ताओं के जुटान के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। स्वगत करने वाले अन्य नेताओं में पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, प्रभात किरण, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, विधान सभा प्रभारी अरुण सिंह ,जिला महासचिव जय प्रकाश यादव, उप प्रमुख दिनेश राय, जिला उपाध्यक्ष मनोज झा, मिडिया प्रभारी धनंजय भारती, युवा अध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ राज कुमार सहनी, प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, सवर्ण प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजीत कुमार मिश्र, महिला नेत्री मंजू देवी, राकेश ठाकुर, सोनू मण्डल, नंद लाल यादव, अरुण राय, जिला युवा महासचिव रमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष केदार मेहता, राम ललित सिंह, जयराम यादव, रूपेश यादव, बरूण यादव, सूरज राम, मो0 हलीम, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष कपिलदेव सिंह, टुनटुन पासवान, श्याम बिहारी राम, पंचायत समिति सदस्य सुरेश राय, मो चांद बाबू, कैलाश दास, बबलू यादव आदि प्रमुख थे।







Leave a Reply