BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में NCC कैडेटों ने कॉलेज गेट पर दिया धरना, प्राचार्य का रोका रास्ता, कॉलेज में नहीं होने दी गई एंट्री

मुजफ्फरपुर में रामेश्वर महाविद्यालय में 2 बिहार बटालियन के NCC कैडेटों ने कॉलेज गेट के पास प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार सिंह का रास्ता रोक लिया। रास्ता रोकने का कारण प्राचार्य से पूछे जाने पर NCC के कैडेटों ने कहा कि उनके कार्यालय का ताला तोड़ दिया गया है। उक्त ताला क्यों तोड़ा गया है।

छात्रों ने किया हंगामा

इसी दौरान मौके पर शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मी भी पहुंच गए। प्राचार्य का रास्ता रोकने पर कैडेटों को हटने को कहा गया। लेकिन, कैडेट मानने को तैयार नही हुए। इस दौरान NCC कैडेट के छात्रों में गेट के बाहर धरना दे दिया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक प्राचार्य व शिक्षकों को रोके रखा। मामला बढ़ता देख मोहल्ले के लोग भी कॉलेज के समीप पहुंचे। हंगामा कर रहे छात्रों को किसी तरह समझाया। तब जाकर छात्रों ने प्राचार्य व शिक्षकों को कॉलेज के भीतर प्रवेश करने दिया।

100 की संख्या में थे कैडेट

इधर, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार सिंह ने बताया कि साढ़े 9 बजे वह कॉलेज पहुंचे। कॉलेज गेट के समीप करीब 100 की संख्या NCC के छात्रों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कार्यालय का तोड़ दिया गया है। जबकि, कार्यालय का ताला किसी ने भी नहीं तोड़ा है। वह कार्यालय गेट पर जड़ा था। गेट पर ताला जड़ा देख सभी छात्र मौके से निकल गए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.