जलजमाव, बाढ़ व उमस भरी गर्मी के कारण सर्पदंश के केस लगातार सामने आ रहे हैं। मंगलवार को सर्पदंश के 60 मरीज प्रभात तारा हॉस्पिटल पहुंचे। इनमें 8-9 की स्थिति गंभीर थी। मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, दरभंगा, वैशाली, सीतामढ़ी के गांव से पहुंच रहे हैं। हाॅस्पिटल की ओर से बताया गया कि पिछले 24 घंटे में 60 मरीज भर्ती हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है।



वहीं, एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. गोपाल शंकर साहनी ने बताया, पिछले 24 घंटे में एक भी सर्पदंश का मरीज भर्ती नहीं हुआ है। कोरोना की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग सर्पदंश के मरीजों के आंकड़े जुटाना लगभग बंद कर दिया है। एसीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा, जिले में सर्पदंश के मरीज सदर अस्पताल, यूपीएचसी, सीएचसी में कम ही इलाज करते हैं। ज्यादातर मरीज प्रभात तारा में पहुंचते हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग के पास आंकड़े नहीं हैं।




Leave a Reply