सीतामढ़ी जिले में बारिश लगभग थम गयी है लेकिन बाढ़ का प्रकोप जारी है। पुपरी स्थित निर्माणाधीन एनएच 527सी पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। वहीं एनएच 104 स्थित कुम्मा डायवर्सन पर भी दो से तीन फीट पानी का बहाव हो रहा है। इससे इन सड़कों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। उधर, मनुषमरा नदी के उफान के बाद बेलसंड-परसौनी पथ पर पानी का बहाव तेज हो गया है। इस रोड पर करीब दो फीट पानी का बह रहा है। रीगा-सुप्पी मार्ग पर भी पानी का बहाव जारी है।


जिससे लोगों में भय व्याप्त है। बागमती नदी व अधवारा समूह की नदी के जलस्तर में आज फिर कुछ कमी आयी है। लेकिन अब भी नदियां कई स्थानों खतरे के लाल निशान के उपर बह रही हैं। जलस्तर में कमी आने के बाद उन इलाकों में भूमि का कटाव हो रहा है। परिहार, सोनबरसा, सुरसंड, रून्नीसैदपुर, बेलसंड, चोरौत, सुप्पी, बाजपट्टी सहित अन्य प्रखंड के गांव में बाढ़ का पानी नीचले इलाके में तेजी से फैल रहा है। इससे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। धान की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबी हुई है। जिले की अधिकांश नदियों में उफान बरकरार है। जिससे नौ प्रखंड के चार से पांच दर्जन गांव प्रभावित है। अधवारा समूह की नदियों के उफान से बॉर्डर इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है।





Leave a Reply