BIHARBreaking NewsSTATE

अब हर साल 28 दिसंबर को राजकीय समारोह के तौर पर मनाई जाएगी ‘जेटली की जयंती’, जानें…

28 दिसंबर को अरुण जेटली (Arun Jaitley) की प्रतिमा का अना’वरण किया गया. नीतीश सरकार ने अपनी पहली श्र’द्धांजलि अरुण जेटली के नाम दे दी है. इसके बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने इस बात का एलान किया कि जेटली की जयंती (Jayanti) राजकीय समारोह के तौर पर मनाया जाएगा. इस फैसले को राज्य कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति भी दे दी है. अब हर साल 28 दिसंबर को इसका आयोजन किया जाएगा.आपको बता दें कि नीतीश कुमार, अरुण जेटली के बेहद करीबी माने जाते हैं.

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेटली के नि’धन के बाद ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि पटना में उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी और अब उनके नि’धन के 6 महीने के भीतर ही जेटली की प्रतिमा पटना में लगा दी गई है.नीतीश कुमार ने जेटली को उनकी पार्टी से पहले ही श्रद्धांजलि दे दी है. इसके साथ ही अब बिहार सरकार हर साल राजकीय समारोह के तौर पर जेटली की जयंती मनाएगी.पटना के कं’कड़बाग पार्क नंबर-31 में अरुण जेटली की प्रतिमा लगाई गई है.

अरुण जेटली का इसी साल 24 अगस्त को नि’धन हो गया था. पटना में लगाया गया उनका स्टेच्यू जेटली की पहली प्रतिमा है.इसके पहले पटना में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगायी गयी थी. इस दिन को भी जयंती के तौर पर मनाया जाता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.