Breaking NewsDELHI

अरविंद केजरीवाल ने किया दिल्लीवलों से वादा- ‘अगले 5 साल में दिल्ली को करेंगे प्र’दूषण मुक्त’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले पांच साल वह दिल्ली को प्र’दूषण मुक्त बनाने के लिए काम करेंगे। प्रदूष’ण दिल्ली की एक बड़ी समस्या है। उसके अलग-अलग कारण है। उसे मिलकर दूर करने के लिए काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोमवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दुर्गापुरी चौक पर आयोजित तीसरे टाउन हॉल बैठक में जनता के सवालों का जवाब देते हुए ये बातें कहीं। इस मौके पर उन्होंने अपनी सरकार के पांच साल में किए गए कामों के बारे में भी लोगों को बताया। केजरीवाल ने कहा कि बीते पांच सालों में हमने 25 फीसदी प्र’दूषण कम किया है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है।

अगले पांच साल में दिल्ली से सौ फीसदी प्रदूषण खत्म करना है। साथ ही दिल्ली को साफ-सुथरा बनाना है। केजरीवाल ने सुंदर नगरी से टाउनहाल में आएं डॉ. आरिफ के सवालों का जवाब देते हुए महिला सुरक्षा, स्कूल को लेकर पूछे गए सवालों पर जनता को जवाब दिए। मुफ्त योजनाओं के लिए पैसा कहां से लाते हैं इस सवाल पर उन्होंने कहा कि हमने कोई चमत्कार नहीं किया है। बस ईमानदारी से काम किया है और फा”लतू के खर्चे बंद किए हैं। उस पैसे से हम जनता को मुफ्त में सेवाएं दे रहे हैं। उसके बाद भी दिल्ली सरकार मुनाफे में चल रही है। बाबरपुर की मनीषा ने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल पूछा तो मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कई काम किए हैं। बसों में मार्शल तैनात किए। मुफ्त सफर की व्यवस्था की। सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं। डार्क स्पॉट खत्म करने के लिए 2.10 लाख स्ट्रीट लाइट लगेंगी। महिलाओं के खि”लाफ होने वाले अ”पराध को पूरी तरह से रोकने के लिए पुलिस और समाज को मिलकर लड़ना होगा।

पुलिस को अपना रवैया बदलना पड़ेगा। पुलिस को मुस्तैद होना पड़ेगा। समाज को भी अपने घर के बच्चों को समझाना होगा। उसके बाद भी नहीं माने तो हर मां-बहन को उनका सामाजिक बहि”ष्कार करना चाहिए। उन्हें यह बताना होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी 3 दिन पहले भाजपा ने एक आ’रोप पत्र जारी किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली में बहुत सारे काम नहीं हुए है। मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं। कबीर जी कहते थे निंदक नियरे राखिए, आप अपने निंदक को अपने साथ रखो जो आपकी कमियां बताता रहे, इसलिए हम भाजपा वालों का शुक्रिया अदा करते हैं, उन्होंने जितनी कमियां निकाली हैं, उन सभी को ठीक करेंगे और जो सुझाव दिए हैं अगले 5 सालों में वह सभी सुझावों को पूरा करेंगे। मैं आज इस मंच के माध्यम से भाजपा से यह निवेदन करता हूं कि हमें अपने घोषणापत्र में क्या-क्या मुद्दे रखने चाहिए? वह जो अच्छे सुझाव देंगे हम सभी सुझावों को अपने घोषणा पत्र में डालेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.