31 अगस्त को बिहार में टीका का रिकॉर्ड टूट गया है। महज दो घंटे में सुबह 8 से 10 बजे तक 68 हजार लोगों को वैक्सीनेटेड किया गया है। पटना में भी दो घंटे में रिकॉर्ड तोड़ने वाला आंकड़ा सामने आया है। यहां 18 सौ से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। पटना का रिकॉर्ड पहले से ही देश के टॉप 10 शहरों और जिलों में रहा है। मंगलवार को रिकॉर्ड की बड़ी लकीर खींचने की तैयारी है।
बिहार में वैक्सीनेशन 3 करोड़ पार
बिहार में वैक्सीनेशन 3 करोड़ के पार हो गया है। मंगलवार को सुबह 10 बजे तक 2 घंटे में जहां 68,849 लोगों ने टीका लगवाया, वहीं अब तक राज्य में कुल वैक्सीनेशन 3,55,39,375 पहुंच गया है। इसमें 2,96,13,388 लोगों को पहली और 59,25,98 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। इसी तरह पटना में मंगलवार की 10 बजे तक जहां 2 घंटे में 1,893 लोगों ने टीका लगवाया वहीं अब तक कुल वैक्सीनेशन की संख्या 37,75,225 पहुंच गई है। इसमें 27,41,316 ने पहली और 10,33,909 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।

पटना में 2.55 लाख का टारगेट
बिहार के सभी जिलों को वैक्सीनेशन का बड़ा टारगेट दिया गया है। पटना में 2.50 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए 822 केंद्र बनाए गए हैं। 822 टीम में 967 एएनएम, 888 डाटा इंट्री ऑपरेटर के अतिरिक्त अधिक संख्या में कर्मियों को लगाया गया है जिससे लक्ष्य पूरा हो सके। जिला से लेकर अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर तक अधिकारी मॉनिटरिंग के लिए लगाए गए हैं। डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने कहा है कि ढाई लाख का लक्ष्य हर हाल में पूरा होना चाहिए।

100% वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी तैयारी
पटना में 100% वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी तैयारी है। पटना डीएम ने जिला में टीकाकरण अभियान में रफ्तार लाने के लिए 100% वैक्सीनेशन के लिए विशेष रणनीतिक बनाने को कहा है। मंगलवार 31 अगस्त को मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव में कई रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर तैयारी की गई है। इसके लिए डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को टारगेट दिया है।
सुबह 7 बजे से हुई तैयारी
मेगा वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाने को लेकर डीएम के आदेश पर सुबह 7 बजे से ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पीएचसी में पहुंच गए। वह कर्मियों को अपने अपने सेशन साइट पर समय से भेजने में जुट गए। सुबह 8 बजे से वैक्सीनेशन शुरु हो गया और पूरे राज्य में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज हो गई।





Comment here