BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : अ’पराधियों ने सरैया में SBI के ATM को बनाया निशाना, कैश चोरी करने में हुए विफल तो की तोड़फोड़

मुजफ्फरपुर में एक बार ATM को शातिरों ने टारगेट करना शुरू कर दिया है। एक साल से ऐसे घटनाओं पर काफी हद तक नकेल कस दिया था। लेकिन, देर रात सरैया थाना क्षेत्र के बहिलवारा में एक बार फिर शातिरों ने ATM को निशाना बनाया। बताया जाता है कि कैश चोरी करने में जब शातिर विफल हो गए तो ATM मशीन में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वहां से निकल गए।

थानेदार रविन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। जांच के लिए पदाधिकारी को भेजा गया है। ATM के इंजीनियर को भी बुलाया गया है। अब तक कि छानबीन में कैश सुरक्षित होने की बात पता लगी है। इंजीनियर के आने के बाद ही पता लगेगा कि ATM में कितना कैश था।

भगवान भरोसे सुरक्षा
बहिलवारा में SBI का ATM है। रात में कोई गार्ड नहीं रहता है। भगवान भड़ोसे ATM की सुरक्षा छोड़ दी गयी है। देर रात करीब आधा दर्जन की संख्या में पहुंचे नकाबपोश बदमाशो ने इसमे से कैश चोरी करने का प्रयास किया था। हालांकि, वे इसमे विफल रहे। थानेदार ने बताया कि CCTV भी खंगाला जा रहा है।

दर्जनों ATM गार्ड रहित
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित ATM गार्ड रहित है। कच्ची पक्की, अतरदह, सकरा, सुजावलपुर समेत अन्य जगहों पर ATM पर गार्ड नहीं रहता है। यहां पर पूर्व में कई बार चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी है। खासकर ग्रामीणों क्षेत्रो में तो अधिकांश ATM में गार्ड नहीं होता है। घटनाओं के बावजूद बैंक प्रबंधन की तरफ से सुरक्षा की कोई ठोस व्यवस्था नहीं कि गयी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.