मौसम में उतार-चढ़ाव व जलजनित बी’मारियों से उत्तर बिहार के बच्चे आरएसवी वायरस की चपेट में आ गए हैं। बच्चे वायरल ब्रांकाेलाइटिस (तेज बुखार के साथ हांफने) से पीड़ित हाे रहे हैं। एसकेएमसीएच का पिकू वार्ड बीमार बच्चाें से फुल हाे गया है। दाे दिनाे में सिर्फ एसकेएमसीएच में 93 बच्चे भर्ती हुए हैं।
एसकेएमसीएच के उपाधीक्षक सह शिशु राेग विशेषज्ञ डाॅ. गाेपाल शंकर साहनी ने कहा कि पिछले 15 दिनाें से बच्चाें में आरएसवी का प्रकाेप बढ़ गया है। इसके अलावा एडीनाे, इन्फ्लुएंजा व पारा इन्फ्लुएंजा का प्रकोप भी बढ़ रहा है। उत्तर बिहार में 3 साल बाद आरएसवी का प्रकाेप बढ़ा है।
उन्हाेंने आशंका जताई है कि अगले एक माह तक इस वायरस का प्रकोप रहेगा। उधर, केजरीवाल अस्पताल के प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि उनके यहां भी 3 दर्जन बच्चाें का इलाज चल रहा है।
उपाधीक्षक ने कहा- पिकू वार्ड में अभी बेड बढ़ाने की जरूरत
एसकेएमसीएच उपाधीक्षक ने कहा कि बीमार बच्चों से एसकेएमसीएच का 100 बेड का पीआईसीयू वार्ड फुल होनेवाला है। महज 5 बेड खाली हैं। बीमार बच्चों की बढ़ती संख्या काे देखते हुए उन्हाेंने अस्पताल अधीक्षक से बेड बढ़ाने की मांग की है। कहा- पिछले कुछ दिनों से तापमान में हो रहे बदलाव से लोगों में मौसमी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।


एसकेएमसीएच ओपीडी में भी दाेगुना मरीज पहुंचे
साेमवार काे एसकेएमसीएच के ओपीडी में भी सामान्य दिनाें की तुलना में दाेगुना अधिक मरीज पहुंचे। सामान्य दिनाें में एसकेएमसीएच में 700 मरीज पहुंचते हैं। पर, साेमवार काे करीब 1300 मरीजाें ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें महिलाएं, युवा और बुजुर्ग मरीज शामिल थे। सुबह नौ बजते ही काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई थी। वहीं, दवा काउंटर पर भी लोगों की भीड़ लगी रही।

जलजनित रोगों का भी बढ़ रहा प्रकोप
दूसरी तरफ जलजनित बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। दूषित पानी के कारण डायरिया, टायफायड, जांडिस, सर्दी-जुकाम सहित कई बीमारियां फैल रही हैं। साफ-सफाई के अभाव में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। शहर तथा उसके आसपास के इलाकों में जिस तरह जलजमाव है उससे आशंका है कि अगले कुछ दिनाें में उत्तर बिहार में डेंगू का प्रकाेप भी तेजी से बढ़ेगा। चिकित्सकों का कहना है कि बरसात में स्वस्थ रहने के लिए जलजनित रोगों से बचाव जरूरी है। पानी व भोजन पर ध्यान देकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस तरह करें बचाव
- शुद्ध और उबले हुए पानी का इस्तेमाल करें, साथ ही ताजा व हल्का भोजन करें
- घर के पास गंदगी न फैलने दें, घर साफ-सुथरा रखें
- बाहर और खुले में रखे हुए खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करें, यह नुकसानदेह है
- सोते समय मच्छरदानी जरूर लगाएं, डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें

- बरसात में डायरिया और टाइफायड का सर्वाधिक प्रकोप बच्चों पर होता है। उल्टी-दस्त, बुखार की शिकायत अधिक होती है। बच्चों को पानी उबाल कर फिर उसे ठंडा होने पर पिलाएं। बासी भोजन नहीं खानें दें। भोजन व पानी ढंक कर रखें। डॉक्टर की सलाह से ही दवा लें। -डॉ. गोपाल शंकर साहनी, शिशु रोग विशेषज्ञ।



Comment here