
आजादपुर मंडी में भिंडी के व्यापारी कुनाल बत्रा के अनुसार ठंड में भिंडी का उत्पादन कम हो जाता है, इस वजह से मांग भी कम रहती है, जो मांग बाजारों में है, उसे पूरा करने के लिए इस वक्त सूरत से भिंडी की आपूर्ति दिल्ली में हो रही हैं। मंडी में 30 से 35 रुपये किलो तक भिंडी थोक दर पर बेची जा रही .दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ ही प्याज, भिंडी के दामों की तरह अन्य सब्जियों के भावों में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिसमें गोभी, मटर के साथ करेला शामिल हैं।
इन दिनों गोभी बाजारों में 40 से 50 रुपये किलो बिक रही थी। मटर और करेला 40 से 50 रुपये किलो के पास बिक रहा है।लक्ष्मी नगर में सब्जी के फुटकर व्यापारी पिछले पांच दिनों में गोभी, मटर और करेले के भाव में तेजी बनी हुई है। जिसके तहत पूर्व तक गोभी 30 से 35 रुपये प्रतिकिलो बिक रही थी। जबकि मटर और करेला 30 से 50 रुपये किलो तक बिक रहा था। आजादपुरी मंडी के थोक व्यापारी मौसम में ठंड बढ़ने से आपूर्ति में थोड़ी कमी आई है, इस वजह से दाम बढ़े हैं।




Leave a Reply