Breaking NewsNationalReligion

#BREAKING: देश के नए सेना प्रमुख बने जनरल मुकुंद नरवणे..

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने नए सेना प्रमुख पद की जिम्मेदारी संभाल ली है। वह देश के 28 वें सेना प्रमुख हैं। उन्होंने जनरल बिपिन रावत की जगह ली। इससे पहले आज जनरल बिपिन रावत सेना प्रमुख के पद से रिटायर हुए। जनरल बिपिन रावत कल यानी एक जनवरी से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। जनरल बिपिन रावत को देश के पहले सीडीएस होंगे। सीडीएस की नियुक्ति तीनों सेनाओं के बीच बेहतरीन समन्वय के लिए की गई है।जनरल बिपिन रावत ने अपने विदाई संदेश में जवानों और देशवासियों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने बतौर सेना सभी विभागों से मिले सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया। इस दौ’रान उन्होंने कहा कि हर चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना बेहतर तरीके से तैयार है।

भारतीय सेना में सेना प्रमुख का पद सिर्फ एक ओहदा मात्र है। वो अकेले काम नहीं करता। उसे सेना के सभी जवान सहयोग करते हैं तभी वह काम कर पाता है। इस सहयोग से सेना आगे बढ़ती है। जनरल बिपिन रावत ने नए आर्मी चीफ मनोज मुकुंद नरवणे को बधाई और शुभकामनाएं दी। इससे पहले उन्हें साउथ ब्लॉक में उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श’हीदों को श्रद्धांजलि दी।

रावत ने विदाई संदेश में कहा, ‘आज, मैं भारतीय सेना के उन सैनिकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहता हूं, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में स्थिर रहे हैं। मैं जनरल मनोज मुकुंद नरवणे को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं जो 28 वें सेना प्रमुख के रूप में पद ग्रहण करेंगे।उनका मैं सहयोग करता रहूंगा। सेना भी उनका सहयोग करती रहेगी। उम्मीद है कि नए सेना प्रमुख के अंडर में सेना अधिक से अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.