BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में घर से जेवर लेकर तीन बच्चो की मा चचेरी ननद के साथ हुई फरार

मुजफ्फरपुर में पति से अधिक रुपए नहीं मिलने पर हाजीपुर की महिला अपनी ननद के साथ घर से जेवर और कपड़े लेकर फरार हो गई। लेकिन, रविवार को जीआरपी ने दोनों को एक युवक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ करने पर मामला सामने आया। बताया गया कि युवक मधुबनी जिले का रहने वाला है। जबकि, महिला का ससुराल हाजीपुर में है। उसकी ननद भी हाजीपुर में ही रहती है। जबकि, महिला का मायके लालगंज इलाके में है। बताया कि तीनों को जीआरपी ने संदिग्ध अवस्था में देखा, शक होने पर तीनों को पकड़ा। थाने पर पूछताछ की गई तो मामला सामने आया। थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि तीनों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, महिला व उसके ननद के परिजनों को सूचना दिया गया है। युवक के भी परिजनों से सम्पर्क साधा जा रहा है। छानबीन की जा रही है। इधर, महिला व उसकी ननद ने बताया कि वह घर से कुछ जेवर लेकर भागी है। वह दिल्ली जाने के लिए निकली थी। लेकिन, मुजफ्फरपुर में पकड़ी गई। बताया कि शनिवार को वह घर से ननद के साथ छुपकर निकली। फिर, बस से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंची। यहां से उसे ट्रेन पकड़ना था। ताकि, वह दिल्ली जा सके। इसी दौरान रात में मधुबनी के युवक से सम्पर्क हुआ। उससे बातचीत की। पता चला कि वह एक होटल में काम करता है। इसपर वह उसके साथ हो गई। ताकि, होटल में काम उन्हें भी युवक द्वारा नौकरी मिल जाये। लेकिन, रेल पुलिस में पकड़ लिया।

पुलिस के सूचना पर महिला का पति जंक्शन पहुंचा। पुलिस उससे पूछताछ की। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह हाजीपुर में ही नौकरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। दो पुत्री और एक पुत्र है। पत्नी का खर्चा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। मेरी जितनी वेतन नहीं है। उससे ज्यादा पत्नी का खर्चा है। खर्च पूरा नहीं होने पर पहले भी दो बार घर से फरार हो गई थी। एक बार उसे दिल्ली से लाया गया था। फिर, दूसरी भागने के दौरान हाजीपुर से पकड़ा गया। वहीं, तीसरी बार वह मुजफ्फरपुर में पकड़ी गई है। बताया कि पत्नी बार बार भाग जाती है। इस बार उसने चचेरी बहन को काम दिलाने की बात बोलकर उसे भी बहलाकर अपने साथ ले आई। पता चला कि वह किसी युवक के साथ है। हालांकि, युवक कौन पति नही जानते। इधर, पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.