BIHARBreaking News

रक्षाबंधन पर राखी लेकर पहुंची थी नवविवाहिता, मॉल में शॉपिंग के दौरान दिखा प्रेमी तो वहीं से हो गई फरार

कहते हैं कि सच्चे प्यार की खातिर इंसान हर बेड़ियां तोड़ देता है फिर चाहें कोई भी मुसीबत आकर उनके सामने खड़ी हो जाए। दोनों को एक होने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन जब इनमें से किसी एक की भी शादी हो जाती है तो तीसरे को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। कुछ इसी तरह का मामला बिहार से सामने आया है। तीन महीने पहले एक युवती  की शादी हुई थी। युवती का शादी से पहले ही किसी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन शादी होने के बाद दोनों एक-दूसरे से बिछड़ गए। शादी के तीन महीने बाद युवती रक्षाबंधन पर अपनी नानी के गांव पहुंची थी। यहां से मां को लेकर वह सीधे मॉल में शॉपिंग के लिए चली गईं। मॉल में अचानक प्रेमी को देखकर वह रह न सकी। युवती ने मां को एक किनारे बैठाकर कुछ देर में आने की बात कही और प्रेमी के साथ भाग निकली। मां बेटी का इंतजार ही करती रह गई। कुछ देर बाद पड़ताल करने पर जब असलियत पता चली तो सभी सन्न रह गए। 

मामला पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र का है। युवती के प्रेमी संग फरार हो जाने के बाद परिवारवालों ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके लड़की की बरामदगी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना से अनजान युवती के ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को फोन किया और जल्द बहू की विदाई करने को कहा। इसके बाद लड़की के परिजनों की मुश्किलें बढ़ गईं। जानकारी के अनुसार, बिहटा में रहने वाली युवती की 29 मई को भोजपुर जिले के युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद युवती रक्षाबंधन के मौके पर अपनी नानी के गांव पहुंची थी।

शुक्रवार शाम को वह मां के साथ शॉपिंग करने के लिए पटना के बाजार पहुंची। यहां उसने मां को एक जगह बैठाकर कहा कि वो जल्द ही वापस आ जाएगी लेकिन वह वापस नहीं आई और प्रेमी संग फरार हो गई। काफी देर तक जब युवती वापस नहीं आई तो मां ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। फिर उन्होंने बिहटा थाने में मामला दर्ज कराया। उनका आरोप है कि किशुनपुर गांव का रहने वाला लड़का उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उनका कहना है कि आरोपी शादी से पहले भी उनकी बेटी से बात करता था। वही अब उसे भगाकर ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.