BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर; कटरा में बाढ़ को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे सीओ को घेरा, मु’र्दाबाद के लगे नारे, बाढ़ पी’ड़ितों ने किया हं’गामा

मुजफ्फरपुर; कटरा में बाढ़ को लेकर निरीक्षण करने पहुंचे सीओ को घेरा, मुर्दाबाद के लगे नारे,बाढ़ पीड़ितों ने किया हंगामा

Repoted by Deepak

कटरा।प्रखंड के तेहवारा पंचायत के तेहवारा में रविवार को बाढ़ को लेकर निरीक्षण पहुंचे कटरा के सीओ पारस नाथ राय का जमकर लोगों ने विरोध में हंगामा किया। इन्हे देखने के बाद सीओ मुर्दाबाद के खूब नारे लगाएं गए।ग्रामीणो का आरोप था कि भीषण बाढ़ का दंश हमलोग झेल रहे हैं। सीओ ने अबतक बाढ़ पीड़ितों को कोई भी सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं कराया है। जिससे आक्रोशित होकर बाढ़ पीड़ितों ने ख़ूब हंगामा व नारेबाजी की है। बाढ़ पीड़ितों ने सीओ को वार्ड 10 मुशहर टोला में घर घर घूमने को कहां।ग्रामीणों में आक्रोश इतना बढ़ गया था कि जान बचाने के लिए सीओ ने कटरा थाने को फोन कर मामले की जानकारी दी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से सुरक्षित सीओ को निकाला। सीओ पारस नाथ राय ने बताया कि बाढ़ का पानी लगातार बढ़ रहा है। इससे सैकड़ो परिवार के बीच परेशानी बढ़ने लगी है।निरीक्षण को पहुंचे थे। ग्रामीणो ने बाढ़ राहत की मांग को लेकर हंगामा किया है। तेहवारा के सभी पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.