Breaking NewsHealth & Wellness

Covid-19 से बचने के लिए विटामिन सी का किया सेवन, Vitamin D लेना भूले लोग, अब हड्डी रोग से परेशान

कोरोना वायरस से निपटने के चक्कर में लोगों ने जमकर विटामिन सी की गोलियों का सेवन किया, लेकिन लोग विटामिन डी यानी धूप का सेवन करना भूल गये। इसका परिणाम यह हुआ कि विटामिन डी के शिकार भागलपुरवासियों की न केवल हड्डियां कमजोर हो रहीं, बल्कि वे हड्डी रोगों से परेशान भी हो रहे हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि बीते साल की तुलना में इस साल ज्यादा संख्या में जिलेवासियों की हड्डियां ज्यादा कमजोर हुईं। इससे लोगों को जोड़ों में दर्द से लेकर विटामिन डी की कमी से होने वाले रोगों का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पतालों तक की दौड़ लगानी पड़ी। कोरोना जब पीक पर था तो उस वक्त लोग कोरोना से निपटने के लिए जमकर विटामिन सी की गोलियों का सेवन कर रहे थे। भागलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महासचिव प्रशांत लाल ठाकुर ने बताया कि अप्रैल से जून के बीच थोक बाजार से करीब 25 लाख रुपये की विटामिन सी की गोलियां बिक गयी थीं।

25.03 प्रतिशत बढ़े हड्डी के बीमार लोग

जांच घरों के आंकड़े बताते हैं किइस साल विटामिन डी की कमी के बीमारों की संख्या 25.03 प्रतिशत तक बढ़ी है। मई से जुलाई 2020 के बीच सदर और मायागंज अस्पताल में 4372 की जांच में 1282 लोगों में विटामिन डी, विटामिन बी 12 की कमी पायी गयी थी। इस साल 5364 लोगों की जांच हुई तो 1603 लोगों में विटामिन डी व विटामिन बी 12 की कमी पायी गयी। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.