Breaking News

मुजफ्फरपुर में चाचा-भतीजा को गाड़ी ने रौं’दा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मा’री टक्कर, जानें..

मुजफ्फरपुर जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला करजा थाना क्षेत्र स्थित एक गैस प्लांट के समीप की है। यहां अज्ञात वाहन ने शनिवार की देर रात बाइक सवार चाचा और भतीजे को रौंद दिया।

इसमें घट’नास्थल पर ही भतीजे की मौ’त हो गई। जबकि, चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए SKMCH में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार

वहीं, घट’ना की सूचना पर पहुंची करजा थाना की पुलिस घटनास्थल का छानबीन किया। मृ’तक के श’व को क’ब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम के लिए SKMCH में भेज दिया है। घट’ना के बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई।

शनिवार की देर रात दोनों बाइक से सरैया की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान करजा थाना इलाके के गैस प्लांट के समीप अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। फिर, मौके से फरार हो गया।

परिजनों में कोहराम

सड़क हादसे में सरैया थाने क्षेत्र के बहिलवारा गोविंद पंचायत के भटौलिया गांव निवासी युवक ऋतुराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसके चाचा मोहन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों रिश्ते में चाचा भतीजा बताए जा रहे हैं। इधर, पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.