BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र में 14 साल में सबसे अधिक वर्षा, जिले में 34.80 व शहरी क्षेत्र में 80 मिमी बारिश

लगातार हो रही झमाझम बारिश इस वर्ष लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। 2007 में जिले में जून से अगस्त तक सर्वाधिक बारिश हुई थी। वर्ष 2007 में अगस्त माह में 692 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस बार शहरी क्षेत्र में हुई बारिश ने 2007 का रिकॉर्ड ताेड़ दिया। जिले में अगस्त में औसत 294 मिलीमीटर के विरुद्ध 531 मिलीमीटर बारिश हुई है, वहीं शहरी क्षेत्र में 800 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।

अभी सोमवार तक हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। लगातार बारिश के साथ मौसम विभाग ने अगले महीने के पहले सप्ताह में भी अधिक बारिश होने की संभावना जताई है। जिले में शनिवार को 34.80 मिमी बारिश हुई। लेकिन, शहरी क्षेत्र में 80 मिमी बारिश हुई। मोतीपुर में सर्वाधिक 104 व मीनापुर में 90 मिमी बारिश हुई। वैसे साहेबगंज में 4, सरैया में 5, कटरा-पारू में 4-4 और औराई में 12 मिमी ही बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार शहरी क्षेत्र में 800 मिलीमीटर बारिश हुई है। कटरा प्रखंड में केवल 314, पारू में 422 एवं बंदरा में 423 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। लेकिन, जलजमाव से हर तरफ लोग परेशान हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.