JDU में एक ही नेता हैं, नीतीश कुमार। इस बात का संदेश JDU कार्यालय से दे दिया गया है। हाल के दिनों में जिस तरह से पटना की सड़कों पर पोस्टर वॉर शुरू हुआ था, अलग-अलग नेताओं के पावर सेंटर बने थे, उन सभी विवादों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया गया है कि बिहार में बल्कि पूरे देश में JDU के एक ही लीडर हैं- नीतीश कुमार।
जिस JDU कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, उपेंद्र कुशवाहा जैसे नेताओं का पोस्टर लगा था। उन सब पोस्टरों को हटा दिया गया है। अब वहां सिर्फ नीतीश कुमार की तस्वीरें हैं और नीतीश कुमार के संदेश लिखे हुए हैं।


CM नीतीश कुमार के पोस्टर के जरिए ये भी साफ करने की कोशिश की गई है कि JDU में न तो कोई दूसरा पावर सेंटर है और न ही कोई गुट। अब JDU दफ्तर के बाहर लगे तमाम पोस्टरों को हटा दिया गया है और मुख्यमंत्री के बड़े आकार के पोस्टर लगाए गए हैं।

बैनर में कई ऐसी बातें भी लिखीं हैं, जो CM नीतीश कुमार अपने भाषण के दौरान बोला करते हैं।
JDU कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर में सिर्फ CM नीतीश कुमार की तस्वीर ही नहीं लगी है, बल्कि पोस्टर में नीतीश कुमार के बोले वो बयान भी लिखे गए हैं, जो वह कई बार अपने भाषण के दौरान बोला करते हैं।


अब JDU दफ्तर के बाहर लगे तमाम पोस्टरों को हटा दिया गया है और नीतीश कुमार के बड़े आकार के पोस्टर लगाए गए हैं।
नीतीश कुमार के साथ गांधी की भी फोटो कई जगह लगाई गई है। वैसे भी मुख्यमंत्री शराबबंदी और दहेज-विरोधी कानून के बाद हाल ही में तंबाकू पर रोक लगा कर खुद को राजनेता की जगह समाज-सुधारक के तौर पर पेश कर रहे हैं।




Leave a Reply