कोविड टीका लेने के लिए शुक्रवार को Skmch पहुंची एक महिला चक्कर खाकर फर्श पर गिर गई। उसके गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान कुछ लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होने पर सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह सभी को समझाकर शांत कराया। बताया गया कि महिला लाइन में काफी देर से खड़ी थी। जिसके कारण उसे चक्कर लग गए और वह बेहोश हो गई।
लोगों ने किया हंगामा
महिला के बेहोश होते ही लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। महिला के साथ आए लोगों ने बताया कि वह काफी देर से लाइन में बिना खाए-पिए खड़ी थी। रजिस्ट्रेशन का काम काफी धीमा चल रहा था। टीकाकरण केंद्र पर पानी की व्यवस्था नहीं रहने से भी दिक्कत हुई। बताया गया कि केंद्र पर सुबह से दोपहर तक लाइन में काफी संख्या में लाभार्थी खड़े थे। वहीं, skmch के ओपीडी में भी कुछ मरीजों ने लंबी लाइन होने पर हंगामा किया। उनका कहना था कि वे दूर-दराज से आए हैं और काम धीमी गति से हो रहा है।

मरीजों की लंबी कतार
अस्पताल में मेडिसिन से लेकर ऑर्थो विभाग तक मरीजों की लंबी कतार थी। इधर, सदर अस्पताल में भी टीकाकरण के रेजिस्ट्रेशन के लिए लाभार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके कारण लाभार्थियों के बीच नोकझोंक होने लगी। माइक से गॉर्ड ने सभी को लाइन में रहने की हिदायत दी। सदर अस्पताल का कार्यालय अब acmo कार्यालय की जगह ओपीडी के ऊपर के हॉल में शिफ्ट किया जायेगा। इसके लिए सीएस ने साफ सफाई करने का निर्देश जारी कर दिया है।

सीएस डॉ विनय कुमार शर्मा और एसीएमओ सुभाष प्रसाद सिंह और दूसरे अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया। बताया गया कि अस्पताल का कार्यालय अभी एसीएमओ कार्यालय में चलता है। लेकिन इसे अब ओपीडी के ऊपरी मंजिल पर ले जाया जायेगा।




Leave a Reply