मेरे पिता का सपना था बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट। मैं अपने पिता के सपना पूरा करने के लिए उसी को आगे लेकर बढ़ रहा हूं। पिता के निधन के बाद कुछ लोग साथ देने के बजाए अलग हो गए। अब वे कहते हैं कि चिराग अकेला हो गया है। उक्त बातें लोजपा सांसद चिराग पासवान ने दाउदनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सवालिए लहजे में सांसद ने कहा कि पिता के निधन के बाद मेरे पीठ में खंजर भौंकने वाले बाेलते हैं, चिराग अकेला हो गया है। आप सभी जनता और अपने लोग बताइए मैं आपके रहते क्या अकेला हाे गया हूूं? जिसके जवाब में हजारों जनता हाथ हिलाकर ना बोले।
जिसपर चिराग खुश हुए। इसके बाद चिराग पासवान बोले कि मैं आप सभी का आशीर्वाद लेने आया हूं। आपका आशीर्वाद मिलेगा न। जनता ने हां में इशारा किया। इसके बाद लोजपा सांसद बोले मैं अपना पूरा जीवन पिता को समर्पित कर दिया हूं। ताकि उनके सपनों को उड़ान दे सकूं। उन्होंने कहा कि मैं बिहार को आगे ले जाना चाहता हूं। एक अलग पहचान कायम करना चाहता हूं। इसी की लड़ाई लड़ रहा हूं। कुछ परेशानियां हैं। मुश्किल वक्त है, लेकिन आपके रहते मैं पिता के सपना को पूरा करूंगा। ये मुझे पूरा विश्वास है। जिन लोगों ने उनके पिता, उनके आदर्श स्व. राम विलास पासवान के पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है, उन्हें अपमानित करने का काम किया है। उन्हें आम जनता सबक सिखायेगी।
महावर में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रतीमा का किया अनावरण
जिले के सीमा ठाकुर बिगहा मोड़ पर लोजपा नेता डॉ. प्रकाशचंद्रा व जिलाध्यक्ष अनूप ठाकुर की अगुआई में लोजपा कार्यकर्ताओं ने लोजपा सांसद चिराग पासवान को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। फिर आगे शमशेर नगर, अकबरपुर, केरा मोड़ समेत अन्य स्थानों पर श्री पासवान का भव्य स्वागत किया गया। दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लंबे काफिले के साथ चिराग एनएच 139 पर दाउदनगर- पटना मुख्य पथ पर जनता का अभिवादन करते हुए महावर पहुंचे। महावर में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रतीमा का अनावरण किया।
यहां आयोजित एक सभा को भी उन्होंने संबोधित किया। इस दौरान जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद दाउदनगर में चिराग का आगमन हुआ। साथ में लोजपा के ओबरा प्रत्याशी वरीय नेता डॉ. प्रकाशचंद्रा भी काफिले के अगुआई कर रहे थे। चिराग के आगमन से दाउदनगर प्रकाशमय हो गया। चिराग और प्रकाश के काफिले पर मगध होटल से लेकर लखन मोड़ तक महिलाओं द्वारा घरों के छतों से पुष्पवर्षा की गई। जिसे चिराग गदगद हुए और प्रकाश के कार्यक्रम से काफी खुश दिखे। इस दौरान सांसद ने औरंगाबाद रोड में स्थित प्रकाशचंद्रा हॉस्पिटल का उद्घाटन भी किया। चिराग पासवान के स्वागत में जगह-जगह होर्डिंग व बैनर लगाया गया था। औरंगाबाद रोड में महिलाओं ने चिराग पासवान का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया।
जगह-जगह स्वागत केे तय समय पर औरंगाबाद नहीं पहुंचे चिराग
जगह-जगह कार्यक्रम और कार्यकर्ताओं के भव्य स्वागत से सांसद चिराग पासवान औरंगाबाद शहर में रोड शो तय समय पर नहीं कर पाए। दाउदनगर से आगे बढ़ने के बाद पसवां मोड़ पर स्वागत हुआ। उसके बाद जिनोरिया मोड़ पर स्वागत हुआ। उसके बाद अरंडा, भरूब मोड़, उब मोड़, कारा मोड़ समीप पटेल स्मारक पर माल्यापर्ण सांसद ने किया। उसके बाद सांसद को समर्थकों ने गिरा मोड़ पर भव्य स्वागत किया। फिर सांसद का काफिला आगे बढ़ा तो खरांटी पहुंचे तो शहीद जगतपती के स्मारक गए। जहां शहीद के प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

फिर मंच से अपने समर्थक व जनता को संबोधित किया। चिराग सभा में मौजूद बुजुर्ग और खासकर महिलाओं से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा आप आशीर्वाद दीजिए। आपके आशीर्वाद से ही पिता के सपनों में खंजर भौंकने वालों को सबक सिखाउंगा। क्योंकि मेरे पिता सिर्फ जनता व बिहार के लिए पूरा जीवन दिया। मैं अब उसी को आगे लेकर बढ़ा रहा हूूं। इसके बाद ओबरा में रोड शो किया। कई मोड़ पर सांसद का स्वागत किया गया। औरंगाबाद शहर में 5 बजे से 7 बजे तक नगर भ्रमण और आशीर्वाद यात्रा थी, लेकिन देर हो गई। फिर भी सांसद नगर में शुक्रवार की रात प्रवेश किया। शनिवार यानी आज सांसद प्रेसवार्ता करेंगे और अपनी बातों को पत्रकारों के सामने साझा करेंगे।




Leave a Reply