Breaking NewsDELHI

ब्रेकिंग : दिल्ली एम्स में भर्ती हुए लालू यादव / RJD सुप्रीमो की अचानक सेहत हुई खराब

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की त’बीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया और उनके स्वास्थ्य की जांच की गई। जानकारी है कि उनका रुटीन चेकअप भी किया गया है। लालू प्रसाद कई बी’मारियों से ग्रस्त हैं। वह दिल्ली में ही अपनी बेटी मीसा भारती के यहां रह रहे थे। वहां से उन्हें एम्स ले जाया गया है। वे दिल की बीमारी के साथ ही, डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, किडनी की बीमारी, थैलीसीमिया, प्रोस्टेट बढ़ना, यूरिक एसिड और ब्रेन से जुड़ी बीमारी से ग्रस्त हैं।

अभी तक पटना नहीं आए हैं लालू

तबीयत ठीक होने के बाद वे घर से निकलने भी लगे थे। शरद यादव, शरद पवार, अखिलेश यादव आदि कई नेताओं से उन्होंने मुलाकात भी की थी। कोरोना वैक्सीन भी वे ले चुके हैं। लालू प्रसाद को उनकी खराब सेहत को देखते हुए ही जमानत दी गई थी। सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होने की वजह से ही वह चाह कर भी अब तक पटना नहीं आ पाए हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.