BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में कल से अनलॉक-6 / धार्मिक स्थल, कोचिंग और पार्क खुलेंगे, जानें सबकुछ…

बिहार में अनलॉक-6 को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक बुधवार को हुई। CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार को देखते हुए नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें सभी दुकानें, प्रतिष्ठान, शापिंग माल, पार्क, उद्यान एवं धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खुल सकेंगे। जिला प्रशासन की अनुमति से सभी प्रकार के सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, खेल-कूद, सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन अपेक्षित सावधानियों के साथ आयोजन कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘सभी विश्वविद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान तथा विद्यालय (पहली से 12वीं कक्षा तक) के साथ-साथ कोंचिग संस्थान भी सामान्य रूप से खुलेंगे। राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, विद्यालयों द्वारा परीक्षा आयोजित की जा सकेंगी। 50% क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, क्लब, जिम, स्वीमिंग पूल, रेस्टोरेंट एवं खाने की दुकान (आंगतुको के साथ) खुल सकेंगे।

अभी तक यह पाबंदियां थी

  • अभी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे।
  • सरकारी स्कूल/कॉलेजों में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।
  • सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक/राजनीतिक/मनोरंजन/ खेलकूद/ शैक्षणिक/ सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन/समारोह पर प्रतिबंध जारी है।
  • सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक जारी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.