मुजफ्फरपुर जिले में बूढ़ी गंडक नदी से सटे एक बांध पर कटाव शुरू हो गया है। जिससे आसपास के ग्रामीण लोगो मे भाड़ी दहशत में है। बताते चले कि जिले में लगातार हो रही बारिश के वजह बूढ़ी गंडक उफान पर है। जिसके कारण मीनापुर के बाड़ा भरती पंचायत के मधुबन कांटी वार्ड 4 में नदी से सटे बांध पर कटाव स्थल पर मिट्टी की धंसना शुरू हो गया है। जिससे हजारों की आबादियों वाले ग्रामीण भयभीत हो गए है।

हजारों की आबादी होगी प्रभावित
पूर्व में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मरम्मती कार्य को कराया था। लेकिन, जल्द कटाव स्थल पर मिट्टी की बोरी धंसने से लोग सवाल उठा रहे है। लोगो का कहना है कि मरम्मती कार्य हुआ था। लेकिन, फिर से कटाव शुरू हो गया। इससे लोगो ने गुणवत्ता पर भी सवाल स्थानीय ग्रामीणों उठा रहे है। तत्काल मरम्मती कार्य शुरू नहीं कराई गई तो हजारों की आबादी प्रभावित हो सकती है।

लोगों में डर का माहौल
बांध के कटाव के बाद लोग डर से बेहाल है। कई लोगो का घर बांध से सटे हुए ही है। जिसके कारण उक्त लोग डरे हुए है। ज्ञात हो कि बाड़ा भरती पंचायत के मधुबन कांटी वार्ड 4 में बूढ़ी गंडक नदी के सटे कटाव स्थल बांध पर पूर्व में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने मरम्मती कार्य को कराया था, लेकिन बड़ी जल्द कटाव स्थल पर मिट्टी की बोरी धंसने से मरम्मती कार्य हुए में भारी गड़बड़ी व गुणवत्ता पर भी सवाल स्थानीय ग्रामीणों उठा रहे है।





Leave a Reply