BIHARBreaking NewsSTATE

पिछले 24 घंटे में मुजफ्फरपुर समेत 10 जिलों में 67 लोगों को सांप ने डंसा, 10 मरीजों की स्थिति बनी गंभीर

बारिश के दिनों में बिहार के कई जिलों में तकरीबन रोजाना ही सर्पदं’श की घट’नाएं सामने आ रही है। पिछले 24 घंटे में तो मुजफ्फरपुर समेत 10 जिलों में 67 लोगों को सांप ने डंसा है। इनमें से 10 की स्थिति गं’भीर बनी हुई है। जबकि अस्पताल पहुंचने पहले ही 5 लोगों ने दम भी तोड़ दिया। ज्यादातर लोगों को गेहुअन प्रजाति के सांप ने डंसा है। इसमें से अधिक मामलों में खेत में काम रहे लोगों के साथ सर्पदंश की घटना हुई है। यह आंकड़ा अस्पताल में भर्ती मरीजों के आधार पर है।

सर्पदंश के सभी मरीज मुजफ्फरपुर के अलावा, वैशाली, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, शिवहर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, दरभंगा के गांव से आए हैं। समस्तीपुर से अपनी 12 साल की बेटी सोनम कुमारी को लेकर अस्पताल पहुंची शांति देवी ने बताया कि बेटी घर में सोई हुई थी। करीब रात के 2 बजे सांप ने पैर में डंस लिया। आनन फानन में उसे अस्पताल लाई हूं। जहा उसका इलाज किया जा रहा है।

इधर, प्रभात तारा अस्पताल की इंचार्ज सिस्टर ग्लेडिस ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सर्पदंश के अस्पताल में 67 केस आए हैं। इनमें 10 की स्थिति गंभीर हैं। उन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 5 मृत लोगों को परिजन लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश होने के कारण अस्पताल परिसर और अस्पताल आने वाले रास्ते जलमग्न हैं। इससे मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी आने-जाने में काफी दिक्कतें आ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.