BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार को आज मिलेगी सड़कों की सौगात / CM नीतीश कुमार आज 4 सड़कों का करेंगे लोकार्पण, जानें…

बिहार सरकार राज्य वासियों के लिए सड़कों की आज नई सौगात देने जा रही है। CM नीतीश कुमार राज्य के तीन स्टेट हाइवे और एक बाईपास का उद्घाटन आज करेंगे। यह समारोह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आयोजित की जाएगी। इन सड़कों से कई इलाकों के लोगों का सफर आसान होगा।

CM नीतीश कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन सड़कों का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1 बजे उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह, बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के अलावे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन और ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री जयंत राज भी मौजूद रहेंगे।

SH 102 का भी लोकार्पण

इस चार योजनाओं में बिहिया-जगदीशपुर पीरो बिहटा SH 102 का लोकार्पण होगा। यह सड़क भोजपुर जिले में है। पटना-बक्सर 4 लेन सड़क से सोन नदी के पश्चिमी किनारे आकर दनवार बिहटा में मिलता है, जहां से नासरीगंज दाउदनगर पुल के माध्यम से मगध प्रमंडल क्षेत्र की कनेक्टिविटी होती है। 54 किमी से लंबी इस सड़क की लागत 504.208 करोड़ है। इसे दो लेन में 10 मीटर चौड़ा बनाया गया है।

भागलपुर, मुंगेर और बांका को जोड़ेगी सड़क

दूसरी सड़क अमरपुर-अकबरनगर SH 85 है। यह सड़क भागलपुर, मुंगेर और बांका के लिए काफी सुगम होगा। 10 मीटर चौड़े इस दो लेन सड़क की लंबाई 29.3 किमी तो लागत 220.719 करोड़ है। अकबरनगर के पास में सुल्तानगंज से अगुआनी घाट पर नया गंगापुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसके बन जाने के बाद इस सड़क के माध्यम से उत्तर बिहार की सुगम संपर्कता स्थापित हो सकेगी। तीसरी सड़क, घोघा पंजवारा SH 84 है। भागलपुर और बांका के लिए उपयोगी इस SH की लंबाई 41.11 किमी है। इसके बन जाने से यह भागलपुर शहर के बाहरी बाईपास की तरह भी काम करेगा। इस प्रोजेक्ट में 332 करोड़ की लागत लगी है।

मधेपुरा और सुपौल जिलों के लोगों को भी राहत

CM नीतीश कुमार जिस चौथी सड़क का उद्घाटन करेंगे। वह बिहारीगंज बाईपास उदाकिशुनगंज, मधेपुरा और सुपौल जिलों के लिए बड़ी राहत है। उदाकिशुनगंज-वीरपुर SH 91 के तहत 4.55 किमी लंबे बिहारीगंज बाईपास का निर्माण हुआ है। उदाकिशुनगंज से भटगामा होते हुए विजयघाट पुल के माध्यम से के नवगछिया तक की संपर्कता सुनिश्चित करने को SH 58 का 10 मीटर चौड़ीकरण अक्टूबर में पूरा हो जाएगा। इसमे 66.60 करोड़ रु की लागत लगी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.