बिहार में अनलॉक के छठे चरण की तैयारी की जा रही है। अनलॉक का पांचवा चरण 25 अगस्त तक लागू है। जिसमें कई पाबंदियों में छूट दी गई, तो कई पाबंदियों को जारी रखा गया। आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक सुबह 11 बजे होनी है। इसमें सबकी निगाहें धार्मिक स्थलों पर लगे पाबंदियों पर टिकी हुई है।
सरकार के तरफ से सिनेमा हॉल शाम सात बजे तक 50% क्षमता के साथ खोलने, सभी शॉपिंग मॉल शाम सात बजे तक एक दिन के अंतराल पर खोलने, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में अब पूरी क्षमता के साथ यात्रा कराने की छूट तो दे दी गई, लेकिन धार्मिक स्थल और बच्चों के पार्क को अब तक बंद रखा गया है। सरकार ने अभी प्रदेश के सभी मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारे को बंद रखा है। जो भक्त है वो मंदिर के बाहर से ही भगवान के दर्शन कर रहे है। वही दूसरी तरफ पार्कों का भी यही हाल है। पटना के सभी पार्क बंद पड़े है।
लोग उठा रहे हैं सवाल
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होनी है। इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा कि कोरोना गाइडलाइन के तहत किन-किन सेवाओं में सख्ती बढ़ती जाए और किन-किन सेवाओं में पाबंदी हटाई जाए। हालांकि अनलॉक के पांचवें चरण में सरकार के तरफ से शादी-ब्याह और श्राद्ध में 50 लोगों को जाने की अनुमति दी गई और सामूहिक समारोह पर पाबंदी है।
हाल के दिनों में राजनीतिक कार्यक्रम खुब हुए । सत्तारुढ दल से लेकर विपक्ष तक ने स्वागत समारोह से लेकर धरना प्रदर्शन तक किया। उनके ऊपर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई। लेकिन, आमलोगों के कार्यक्रमों के लिए पाबंदी है और वही सीमित संख्या लोगों को आना है तो थाने में सूचना देनी होती है। ऐसे में लगता है कि नेताओं के लिए अलग गाइडलाइन है और आम लोगों के लिए अलग गाइडलाइन है।


धार्मिक स्थलों और पार्क पर नजर
अभी के गाइडलाइन के मुताबिक राज्य में अब कुछ प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल को खोलने की इजाजत है। स्कूलों में स्टूडेंट अभी 50% क्षमता के साथ ही आ रहे है। 10वीं क्लास के ऊपर के कोचिंग संस्थान, जो कॉम्पिटिशन वाले कोचिंग भी खुल रहे हैं। पिछले CMG की मीटिंग में निर्णय लिया गया था कि सभी दुकानों के स्टाफ के वैक्सीनेशन की जानकारी नजदीकी थाना को देनी होगी।

शिक्षण संस्थानों के भी सभी कर्मचारियों के टीकाकरण की जानकारी स्थानीय थाना को देनी है। इस बार CMG की बैठक में सबकी निगाहें इस पर टिकी है कि धार्मिक स्थल और पार्क खुलते हैं या नहीं। वहीं, आम लोगों के सामूहिक समारोह पर लगी पाबंदियों को लेकर भी फैसले हो सकते है।




Leave a Reply