Breaking NewsDELHIInternationalNational

काबुल से दिल्ली पहुंचे 3 सिख शरणार्थियों सहित 16 लोग पाए गए कोरोना सं’क्रमित

नई दिल्ली. तालिबान (Taliban) के कब्जे वाले काबुल से मंगलवार को दिल्ली (Kabul To Delhi) लाए गए 78 शरणार्थियों में से 16 लोग कोरोना संक्रमित (Coronavirus Infected) पाए गए हैं. इसमें वह तीन सिख भी शामिल हैं जो गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां लाए थे. बता दें मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और वी मुरलीधरन ने सिखों के धर्मग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को आदरपूर्वक ग्रहण किया. काबुल से ताजिकिस्तान के दुशांबे होते हुए एयर इंडिया की विशेष उड़ान भारत पहुंची और इसी विमान से गुरुग्रंथ साहिब की ये तीनों प्रतियां और 44 अफगान सिख यहां लाए गए हैं.  अफगानिस्तान से यह प्रतियां लाने वाले तीनों सिख कोविड संक्रमित पाए गए हैं. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा- ‘अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की तीन प्रतियां लाने वाले धर्मेंद्र सिंह, कुलराज सिंह और हिम्मत सिंह कोविड संक्रमित पाए गए हैं. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.’

बता दें सोमवार को भारतीय वायु सेना के विमान से 44 अफगान सिखों सहित 78 लोगों को काबुल से दुशांबे ले जाया गया था. इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि ये लोग एयर इंडिया की उड़ान से सुबह करीब 9.50 बजे (मंगलवार को) दिल्ली पहुंचे. यह फोरम विदेश मंत्रालय और भारतीय वायुसेना के साथ निकासी प्रयासों में समन्वय कर रहा है.

Youtube Video

75 अफगान सिखों और हिंदुओं को जल्द ही निकाले जाने की संभावना
चंडोक ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को न्यू महावीर नगर स्थित गुरु अर्जन देव जी गुरुद्वारा ले जाया जाएगा. उन्होंने बताया कि लगभग 200 अफगान सिख और हिंदू अभी भी अफगानिस्तान में फंसे हुए हैं. इन लोगों ने काबुल के करते परवान गुरुद्वारे में शरण ली हुई है, जो हवाई अड्डे के करीब है.

चंडोक ने बताया कि लगभग 75 और अफगान सिखों और हिंदुओं को जल्द ही निकाले जाने की संभावना है. भारत ने सोमवार की रात तक अफगानिस्तान से लगभग 730 लोगों को बाहर निकाला है. लोगों को निकालने की प्रक्रिया 16 अगस्त को शुरू हुयी थी. भारत अमेरिका और अन्य मित्र देशों के समन्वय से निकासी मिशन चला रहा है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.