बिहार में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 11 चरणों में मतदान किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ दीपक प्रसाद ने बताया कि पंचायत में नई योजनाओं की स्वीकृति नही दी जाएगी, पुराने कार्य जारी रहेंगे। शिक्षक नियुक्ति को लेकर शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत में परामर्शी समिति अपने पुराने कार्य करती रहेगी। उन्होंने बताया कि 8072 पंचायतों में 1,13,891 बूथों का गठन किया गया है। चुनाव में कुल 6 करोड़ 38 लाख 94 हजार 737 मतदाता 2 लाख 55 हजार 22 पदों के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इनमें 3,35,80,487 पुरुष मतदाता, 3,03,11,779 महिला मतदाता और 2471 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।



11 बजे दिन से शाम चार बजे तक होगा नामांकन :
इलेक्शन में हाथ आजमाने वाले प्रत्याशी बुधवार से छह अलग-अलग पदों के लिए 11 बजे दिन से शाम चार बजे तक नामांकन कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को सात दिनों का समय दिया जाएगा। 12 दिसंबर को बिहार पंचायत चुनाव के 11वें चरण के वोट पड़ने के 72 घंटे बाद परिणाम आ जाएंगे। हर चरण की वोटिंग खत्म होने के साथ ही मतगणना शुूरू हो जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख से तीन दिनों के अंदर प्रत्याशियों के पर्चे की जांच होगी। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही राज्य में विकास कार्यों पर लगा दी गई है। हालांकि, नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का काम चलता रहेगा।

मुजफ्फरपुर में कब कहां होंगे मतदान
तिथि प्रखंड
पहला चरण : 24 सितंबर : किसी प्रखंड में चुनाव नहीं
दूसरा चरण : 29 सितंबर : मड़वन, सरैया
तीसरा चरण : 08 अक्टूबर : मुशहरी, बोचहां
चौथा चरण : 20 अक्टूबर: मुशहरी, बोचहां
पांचवां चरण : 24 अक्टूबर : कुढनी
छठा चरण : 03 नवंबर : साहेबगंज. मोतीपुर
सातवां चरण : 15 नवंबर :कांटी, मीनापुर
आठवां चरण : 24 नवंबर : गायघाट, बांदरा
नौवां चरण : 29 नवंबर : पारु
10 वां चरण : 08 दिसंबर :औराई
11 वां चरण : 12 दिसंबर : कटरा




Leave a Reply