BIHARBreaking NewsSTATE

PM मोदी को आई आरजेडी सुप्रीमो की याद, तेजस्वी से पूछा- कैसे हैं लालू जी

जातीय जनगणना के मसले पर बिहार से मिलने गए सर्वदलीय शिष्टमंडल में शामिल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का कुशल क्षेम पूछा। औपचारिक बातचीत से पहले पीएम ने सबों से हालचाल पूछा। 

तेजस्वी से बातचीत के क्रम में पीएम ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य का हाल विस्तार से जाना। डॉक्टरों की ओर से किए जा रहे उपचार और उनके स्वास्थ्य की मौजूदा स्थिति पर पीएम ने तेजस्वी से बिंदुवार जानकारी ली। पीएम ने तेजस्वी से पूछा कि लालू जी कैसे हैं। इसके बाद तेजस्वी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी पीएम को दी।

जानवरों की गणना हो सकती है तो जातीय क्यों नहीं : तेजस्वी

सर्वदलीय शिष्टमंडल में राजद की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल हुए। तेजस्वी ने कहा कि हमलोगों ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। हमारी बातों को उन्होंने गंभीरता से सुना है। अब देखिए आगे क्या होता है। अपने पुराने स्टैंड को दोहराते हुए तेजस्वी ने कहा कि जब जानवरों की गणना हो सकती है तो फिर जातीय जनगणना क्यों नहीं। राष्ट्रहित में जातीय जनगणना जरूरी है। जातिवार जनगणना की मांग जात-पात की राजनीति नहीं बल्कि देशहित, मानवहित और गरीब व वंचित समाज के उत्थान के लिए एक अत्यावश्यक कदम है। कोई वर्ग यह न समझे कि जातिगत जनगणना करवाना उनके हितों को दबाने वाला कदम होगा। जातिगत जनगणना देश के विकास में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.