मुजफ्फरपुर 22 अगस्त 2021
नरेंद्र मोदी की सरकार ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता रखते हुए अनेक निर्णय लिए:- सुरेश शर्मा
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नित नए ऊंचाइयों को छू रहा है :- सुरेश कुमार शर्मा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुजफ्फरपुर के पताही पंचायत में योजना के लाभार्थियों के साथ पूर्व सुरेश शर्मा ने संवाद किया । लाभार्थियों को संबोधित करते हुए सुरेश शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गरीब कल्याण को प्राथमिकता रखते हुए अनेक निर्णय लिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर एक गरीब के बारे में सोचते हैं और उसके लिए कार्य करते हैं । श्री शर्मा ने कहा जिस तरह कोरोना महामारी ने सिर्फ देश ही नहीं पूरे विश्व की कमर तोड़ दी, कई लोग बेरोजगार हो गए । इस वक्त माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों की सोचते हुए उनके लिए मुफ्त अन्न योजना का शुभारंभ किया । जिसके तहत पूरे करोना काल में देश के सभी गरीबों मुफ्त में राशन मिला है ,आगे भी दीपावली तक मिलता रहेगा ।


यही नहीं इतनी जनसंख्या वाले देश में प्रधानमंत्री ने मुफ्त टीका का शुभारंभ किया । जिसके तहत देश के प्रत्येक नागरिक को मुफ्त में करोड़ों का टीका दिया जा रहा है । प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश समृद्ध और शक्तिशाली बनते जा रहा है , नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है । देश के सभी नागरिकों को अपने प्रधानमंत्री पर पूरा भरोसा है और हम सब मिलकर भारत को पुनः विश्व पटल पर विश्व गुरु बनाएंगे । मौके पर मंडल महामंत्री बिट्टू, मंत्री कन्हाई, जिला परिषद सदस्य कुमुद पासवान ,मुखिया संजय कुमार, सत्य प्रकाश भारद्वाज ,अखिलेश ठाकुर, महेंद्र पासवान ,सुरेंद्र ठाकुर, टुनटुन चौधरी, वार्ड सदस्य दशरथ पंडित, पैक्स अध्यक्ष ललिता देवी ,अमन राज ,पूर्व उप मुखिया अशोक कुमार एवं अन्य लोग मौजूद रहे






Leave a Reply