BIHARBreaking NewsSTATE

आरजेडी में मचे घमासान के बीच रक्षा बंधन पर खुश दिखे तेज और तेजस्वी, बंधवाई राखी, बचपन को किया याद

लालू प्रसाद के परिवार में दोनों बेटों के बीच विवाद चल रहा है। दोनों के अलग-अलग समर्थक भी एक दूसरे से नाराज चल रहे हैं। इस सब से अलग लालू परिवार में भी रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। तेज और तेजस्वी दोनों भाई अपनी बहनों से राखी बंधवाने के लिए दिल्ली में हैं।

डॉ. रोहिणी आचार्या ने अपने दोनों भाईयों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव से रक्षा बंधन के दिन कहा है कि- पग-पग दुशासन घूम रहे हैं, भूखे भेड़िए बन घूम रहे हैं, अबला की लाज बचाना, भाई तुम कृष्ण बनाकर, हर बहना की रक्षा करना भाई तुम…। यह सब कहते हुए रोहिणी ने तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने मुस्कराता हुआ फोटो भी सोशल मीडिया पर डाला है।

अपना, परिवार का, प्रदेश का, देश का नाम दुनिया में रौशन करो

डॉ. मीसा भारती ने तेजस्वी को तिलक लगाकर राखी बांधते हुए फोटो पोस्ट किया है। मीसा भारती ने लिखा है कि- इस बहन ने अपने भाई की कलाई पर राखी की डोरी से संसार की सारी खुशियां बांध दी हैं। खूब मेहनत करो, खूब आगे बढ़ो, अपना, परिवार का, प्रदेश का, देश का, सब का दुनिया में नाम रौशन करो। ईश्वर से यही प्रार्थना है। यह कहते हुए मीसा भारती ने कई फोटो भी शेयर किए हैं। मीसा भारती ने खूबसूरती के साथ राखी की थाल भी सजायी है।

हमारा वो बचपन, वो लड़ना, वो झगड़ना और वो मना लेना…

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने राज लक्ष्मी से राखी बंधवाते हुए फोटो शेयर किया है। फोटो में राज लक्ष्मी तेजप्रताप यादव के पैर छूकर आशीर्वाद भी ले रही है। तेज प्रताप यादव ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- याद है हमें हमारा वो बचपन, वो लड़ना, वो झगड़ना और वो मना लेना…यही होता है भाई-बहन का प्यार और इस प्यार को बढ़ाने आ रहा है रक्षा बंधन का त्योहार।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.