BIHARBreaking NewsSTATE

शहाबुद्दीन के इकलौते बेटे ओसामा और बेटी हेरा शहाब की शादी तय, जानें…

सीवान के दिवंगत पूर्व सांसद बाहुबली शहाबुद्दीन के इकलौते बेटे ओसामा की शादी तय हो गई है। ओसामा की शादी सीवान के जीरादेई के चांद पाली के रहने वाले रिश्तेदार की डॉक्टर बेटी आयशा से तय हुई है। 13 अक्टूबर को ओसामा निकाह करेंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर के दिन ओसामा की बड़ी बहन हेरा साहब का निकाह होगा। इसी दिन ओसामा का वलीमा का भी कार्यक्रम तय किया गया है।

आयशा के पिता आफताब आलम दिवंगत नेता शहाबुद्दीन के रिश्तेदार भी हैं। वहीं, ओसामा की होने वाली पत्नी आयशा पेशे से डॉक्टर हैं। उन्होंने AMU से MBBS की पढ़ाई की है।

शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा।

शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा।

एक महीने पूर्व तय हुई शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी की शादी
शहाबुद्दीन की बड़ी बेटी हेरा शहाब की बीते एक माह पूर्व मोतिहारी के प्रतिष्ठित और समृद्ध किसान सैयद इफ़्तेखार अहमद के पुत्र MBBS डॉक्टर शादमान से तय हुई थी। इसमें RJD के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, अवध बिहारी चौधरी सहित कई विधायक व अन्य VIP शामिल हुए थे। इस समारोह में शहाबुद्दीन की अनुपस्थिति में ओसामा ने ही जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था।

1 मई को हुई थी शहाबुद्दीन की मौत
1 मई को तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन की दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद से शहाबुद्दीन परिवार और समर्थकों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.