BIHARBreaking NewsSTATE

CM नीतीश ने राजधानी के बोधि वृक्ष में बांधी राखी

आज रक्षा बंधन है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर राजधानी वाटिका में बोधि वृक्ष में राखी बांध कर रक्षाबंधन का पर्व मनाया. उन्होंने पेड़ों व पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दुहराया. साथ ही लोगों से भी पेड़ों व पर्यावरण की रक्षा की अपील की. मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री विजय चौधरी व भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘बिहार वृक्ष रक्षा दिवस’ पर पेड़ों को 2012 से ही रक्षा सूत बांध रहे हैं. खास बात यह है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस पेड़ को आज रक्षा सूत बांधा, उसे उन्होंने खुद ही 2012 में लगाया था. नौ वर्षों के दौरान वह पौधा आज विशाल पेड़ बन गया है. इसके साथ ही उन्होंने पौधारोपण भी किया.

पेड़ को राखी बांधने और पौधारोपण करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया को भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि वे 2012 से ही पेड़ों को रक्षा सूत बांधने की शुरुआत की है. हर किसी को पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए. इसी को लेकर उन्होंने जल जीवन हरियाली की राज्य में शुरुआत की थी, जिसके अच्छे परिणाम लगातार सामने आ रहे हैं. पेड़ है तो हरियाली है और हरियाली है तो हम हैं.

Input : LiveCities

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.