BIHARBreaking NewsSTATE

जवानों की कलाइयों पर बहनों ने बांधा रक्षासूत्र: स्कूल की छात्राओं ने उड़ीसा से आए NDRF के कमांडर एवं जवानों को बांधी राखी

कटिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मनिहारी अनुमंडल में तैनात एनडीआरएफ के जवानों को बच्चों ने रक्षाबंधन के अवसर पर राखी बांधी। घर से दूर रहकर भी रक्षाबंधन में मिले इस प्यार और अपनापन के बाद सभी जवान काफी भावुक दिखे।

दरअसल कटिहार में बाढ़ के हालात बिगड़ने के बाद बिहार के तीन जिलों में से कटिहार के लिए भी उड़ीसा कटक से एनडीआरएफ के टीम को एयर लिफ्ट करने के लिए तैनात किया गया है। इस दौरान रक्षाबंधन के अवसर पर कुछ स्कूल के बच्चों ने फरिश्ता बनकर आए एनडीआरएफ के जवानों के कलाई में राखी बांधकर उन्हें और उनके परिवारों को सुरक्षा देने का वचन मंगा। जहां एनडीआरएफ के जवान के रूप में आए भाइयों ने भी इसका वादा किया।

वहीं गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं काफी उत्साहित होकर एनडीआरएफ वीग कमांडर एवं जवानों को सबसे पहले माथे पर तिलक लगाया रक्षा सूत्र बांधने के बाद मिठाइयां भी खिलाई। छात्राओं ने विपदाओं की घड़ी में इसी तरह कटिहार वासियों को सुरक्षा करने का वचन भी लिया।

वहीं एनडीआरएफ के विंग कमांडर विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि मैं घर से बाहर हूं और मुझे एहसास नहीं हो रहा है कि मैं घर पर नहीं हूं। जिस तरह से इन बच्चियों ने बहन बनकर हम लोगों के हाथों में राखी बांधकर हमें भाव विभोर कर दिया है। हम वादा करते हैं की कोई भी आपदा की घड़ी में हम इनके काम आ सके तो हम अपने आपको धन्य समझेंगे। वहीं विद्यालय के निदेशक राज किशन ने भी अपना उद्गार व्यक्त करते हुए एनडीआरएफ के जवानों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आभार जताया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.