BIHARBreaking NewsSTATE

29 जुलाई से खराब सर्वर 23 दिन बाद ठीक / ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह हो गई थी बंद, अब सुधार के बाद बिजली उपभोक्ताओं को राहत

29 जुलाई से खराब साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का सर्वर 23 दिन बाद सही हुआ है। इंजीनियरों की बड़ी फौज सर्वर को सही करने में लगी थी और 23 दिन बाद उन्हें सफलता मिली है। सर्वर सही होने के बाद कंज्यूमर को राहत मिली है, अब लाइनलाइन बिल और पैसा जमा करने की व्यवस्था ठीक हो गई है। 23 दिनों तक ऑनलाइन व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। इस बीच कनेक्शन से लेकर बिल जमा करने का काम भी ऑफलाइन हो रहा था।

नए कनेक्शन से लेकर हर काम ठप

बिजली कंपनी का सर्वर खराब होने के कारण नए कनेक्शन से लेकर कंज्यूमर से जुड़ी सभी ऑनलाइन व्यवस्था ठप हो गई थी। बिजली का बिल भी लोगों को नहीं जारी हो पा रहा था इस कारण से और समस्या आ गई थी। ऑनलाइन की व्यवस्था ठप होने के कारण उपभोकताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी युद्ध स्तर पर काम कर रही थी जिससे व्यवस्था को बहाल किया जा सके। रिलायंस कंपनी के इंजीनियर लगातार काम कर रहे थे। सर्वर से कई डेटा मिसिंग हो गई थी इस कारण से समस्या बढ़ गई थी। काफी प्रयास के साथ 23 दिन बाद ऑनलाइन की पूरी व्यवस्था में सुधार हो गया है। अब उपभोक्ताओं को राहत मिलनी शुरू हो गई है।

GM बोले ऑनलाइन की सभी सुविधाएं बहाल

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मुख्यालय के GM राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि RAPDRP सर्वर से जुड़े उपभोक्ताओं की सभी सुविधाएं बहाल कर दी गई हैं। सुविधा एप के माध्यम से नया कनेक्शन के लिए आने वाले आवेदनों का अभियान चलाकर निस्तारण किया जाएगा। जीएम का कहना है कि 31 अगस्त तक ऑनलाइन बिल जमा करने वाले कंज्यूमर 2.5 प्रतिशत और ऑफलाइन जमा करने वाले कंज्यूमर को 1.5 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

सर्वर खराब होने के दौरान कोई जुर्माना नहीं

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी मुख्यालय के GM राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि सर्वर खराब होने के दौरान कंज्यूमर से कोई जुर्माना नहीं लिया जाएगा। इस दौरान किसी भी समस्या के समाधान को लेकर कंपनी पूरी तरह से गंभीरता से काम कर रही है। बिल जमा करने में छूट के साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। जीएम का कहना है कि सर्वर बंद होने के दौरान खराबी के कारण बिल नहीं जमा कर पाने वाले कंज्यूमर को किसी तरह का कोई जुर्माना नहीं वसूला जाएगा। इस दौरान के सभी जुर्माना माफ कर दिया जाएगा और किसी प्रकार का विलंब शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

IT सेल को 23 दिन में सफलता, स्मार्ट मीटर नहीं हुए प्रभावित

साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यसूशन की पूरी IT सेल सर्वर को ठीक करने में जुटी थी। आईटी सेल का कहना है कि स्मार्ट मीटर के कंज्यूमर को कोई परेशानी नहीं हुई। इन उपभोक्ताओं का सर्वर अलग होता है। सर्वर फेल होने का स्मार्ट मीटर वाले कंज्यूमर पर असर नहीं पड़ा है। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर के कंज्यूमर को कोई समस्या नहीं हुई और अब पूरी व्यवस्था बहाल हो गई है। बाकी कनेक्शन का साउथ बिहार पावर डिस्ट्री ब्यूशन में पैसा भी ऑफलाइन जमा किया जा रहा था। नए कनेक्शन को लेकर भी लोगों को परेशानी हो रही थी। कंपनी का कहना है कि सर्वर ठीक होते ही पूरी व्यवस्था सही हो गई है।

अब आएगी काम में तेजी

अभियान चलाकर पेंडिंग काम को पूरा किया जाएगा।

  • भार बढ़ाने घटाने के काम में आएगी तेजी।
  • नाम और बिजली बिल में सुधार का काम होगा तेज।
  • कनेक्शन कटवाने का काम भी तेजी से होगा पूरा।
  • ऑनलाइन बिल जमा करने वालों को दी जाएगी छूट।
  • सर्वर ठप के दौरान बकाए काम को तेजी से किया जाएगा पूरा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.