BIHARBreaking NewsSTATE

24 अगस्त तक बिहार में बारिश की चेतावनी / मौसम विभाग ने 12 जिलों में कई स्थानों पर बारिश का किया अलर्ट

मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक बिहार में बारिश का अलर्ट किया है। बंगाल की खाड़ी से बिहार तक फैली चक्रवाती हवाओं का प्रभाव 24 अगस्त तक रहेगा जिससे उत्तर बिहार के पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीवान, किशनगंज, सारण सहित 12 जिलों में अधिकांश हिस्से में बारिश होने का पूर्वानुमान है जबकि पटना, बेगूसराय, नालंदा, नवादा सहित 26 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि जहां बारिश नहीं होगी। वहां भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। तेज हवाएं भी चलेंगी जिससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिलेगी।

गर्मी से नहीं मिल रही छुटकारा

पटना सहित दक्षिण बिहार के 19 जिलों में गर्मी से छुटकारा नहीं मिल रहा है। भीषण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। दक्षिण बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में कम बारिश होने के कारण गर्मी की समस्या बढ़ी है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान डिग्री 28 होने के अनुमान है।

82 दिनों में 821 MM बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मानसून सत्र के दौरान अब तक 82 दिनों में 821 MM बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश पश्चिम चंपारण में 1596 MM और सबसे कम बारिश 659 MM पूर्णिया में हुई है। बिहार में मानसून का प्रवेश जहां से हुआ वहां ही काफी कम बारिश हुई है। बिहार के 22 जिलों में सामान्य से एक से 40 फीसदी अधिक बारिश रिकार्ड हुई है।

22 से 25 अगस्त तक मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने 22 से 25 अगस्त तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें 22 अगस्त को सुपौल, अररियश, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश की संभावना है। 23 अगस्त को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण के साथ किशनगंज जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 24 अगस्त को मौसम विभाग ने पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और अररिया जिले में भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है। 25 अगस्त को पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल अररिया और किशनगंज में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 25 अगस्त को 24 जिलों में मौसम विभाग ने ब्लू अलर्ट जारी किया है। इन 23 जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से तेज गति में बारिश का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.