बिहार यात्रा को लेकर मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में उपेंद्र कुशवाहा को भावी मुख्यमंत्री बताकर पोस्टर लगा दिया गया। इसमें लिखा है कि भावी मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन। इसके निवेदक हैं अखिल भारतीय सम्राट अशोक समता परिषद की ओर से लगाया गया है। इसे देखकर कहा जा रहा है कि एक बार फिर जदयू के अंदर चल रहे गुटबाजी सामने आ गया। 26 अगस्त को उपेंद्र कुशवाहा बिहार यात्रा को लेकर मुजफ्फरपुर आने वाले हैं।


ऐसे में उनके स्वागत और अभिनंदन में समाहरणालय में उन्हें भावी मुख्यमंत्री बताकर पोस्टर लगा दिया गया है, जिससे राजनीतिक चर्चा गर्म हो गयी है। हालांकि मुजफ्फरपुर के जदयू जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा से पूछे जाने पर इस पोस्टर को गलत बताया और कहा की कभी भी उपेंद्र जी ने ऐसा इच्छा जाहिर नहीं किया है और ना ही उनकी ऐसी मनसा है। इस पोस्टर से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। पार्टी स्तर से वैसे लोगो पर कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि इस पोस्टर में कई जिलास्तरीय जदयू नेताओं के साथ साथ पूर्व मंत्री का भी फोटो लगाया गया है। वहीं जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा है कि लोग गुटबाजी को हवा देने में लगे हैं और समाज को बदनाम करने की साजिश है। ऐसे में कहा जा सकता है कि जदयू के अंदर खाने की कलह भी निकलकर सामने आने लगी है। यह पोस्टर कोई आम जगह नहीं बल्कि समाहरणालय परिसर में एसडीओ और डीएम गेट के बीच लगाया गया है। जो लोग आ-जा रहे हैं वो भी रुक कर इस बैनर को देखने लगे रहे हैं। जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्रवाई होगी।





Leave a Reply