BIHARBreaking NewsSTATE

कृष्ण का अर्जुन पर वार / तेजप्रताप ने बोला हल्ला; कहा- बिहार की जनता बाढ़ में डूब रही है और तेजस्वी दिल्ली चले गए

तेजप्रताप यादव का बगावती तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लेकिन इस बार तेजप्रताप ने अपने अर्जुन कहे जाने वाले तेजश्वी पर ही हमला बोल दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बिहार की जनता बाढ़ में डूब रही है और तेजस्वी दिल्ली चले गए हैं। इधर संजय यादव पर भी तेजप्रताप ने जमकर निशाना साधा है। तेजप्रताप ने कहा है कि संजय यादव दिल्ली में मॉल बनवा रहे हैं। वहीं जगदानंद सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे गरीब कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं। तेजप्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू प्रसाद सब देख रहे हैं तो दूध का दूध पानी का पानी करें।

तेजस्वी को हमेशा दिल्ली ले जाते हैं संजय

तेजप्रताप यादव पहले ही कह चुक हैं कि संजय यादव, कृष्ण और अर्जुन के बीच दूरी बढ़ा रहे हैं, मिलने नहीं दे रहे हैं। वह यह भी कह चुके हैं कि संजय यादव तेजस्वी को हमेशा दिल्ली ले जाते है। तेजप्रताप यादव के यह कहने के पीछे कई बड़ी बात है जो वह खुल कर नहीं कह रहे हैं। तेजप्रताप यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को कठोर सजा देते हुए हटाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कारण बताया कि जगदानंद सिंह तानाशाह हो गए हैं और आम कार्यकर्ताओं को समय नहीं देते। साथ ही कहा कि जगदानंद हिटलर हो गए हैं।

दियारा इलाका का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मिल चुके हैं तेजस्वी

तेजश्वी यादव ने हाल में नाव से दो तीन दिन दियारा के इलाके का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने की भरसक कोशिश की। दिल्ली जाने से पहले तेजप्रताप ने कहा था कि 22 को अपनी बहनों से राखी बंधवाएंगे और 23 अगस्त को प्रधानमंत्री ने मिलने के लिए समय दिया हुआ है। तेजश्वी 20 तारीख को ही दिल्ली रवाना हो गए, शायद इससे तेजप्रताप को आपत्ति हो।

दरअसल तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव से बात करना चाहते थे कि आखिर किस वजह से उनसे बिना पूछे आकाश यादव को छात्र राजद के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। इसके लिए वह शुक्रवार को दोपहर राबड़ी आवास में तेजस्वी यादव से मिलकर बात करने भी गए थे। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। जिसके बाद तेजप्रताप बाहर निकले और कहा कि संजय यादव दोनों भाईयों को मिलने से रोक रहे हैं। इसके बाद तमतमाए हुए तेज राबड़ी आवास से बाहर निकल गए। तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव आपस में बैठकर पोस्टर विवाद से लेकर हिटलर विवाद तक को सलटा सकते थे। लेकिन अब तक यह नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद ने शनिवार को तेजप्रताप यादव से बात की है और बयानबाजी से बचने को कहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.