BIHARBreaking NewsSTATE

मुजफ्फरपुर में विधवा की घर में घुसकर ह’त्या, कमरे से क्षत-विक्षत श’व ब’रामद, एसिड अटै’क की आशंका

मुजफ्फरपुर में एक महिला को उसी के घर में घुसकर ह’त्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। ह’त्या के तीन-चार दिनों के बाद महिला का क्षत-विक्षत शव घर से निकाला गया। श’व’ से बदबु भी आ रही थी। घटना सकरा थाना के केशोपुर गांव की है। मृ’तका  रुक्मणि देवी(50) विधवा थी और अकेले घर में रहती थी। उसके पति शंकर महतो की मौत करीब दस साल पहले हो चुकी थी और बेटे बेटियां बाहर रहते हैं। ग्रामीण तेज़ाब से जलाकर मार देने की बात बता रहे हैं लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नही कर रही है। श’व को क’ब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

तीन दिनों से नही देखी गयी थी मृतका

गांव के मुखिया दिनेश पुष्पम से मिली जानकारी के मुताबिक रुक्मणि देवी की तीन बेटियों की शादी हो गयी है और एकमात्र बेटा दिल्ली में रहता है। बीते तीन दिनों से उसे किसी ने नही देखा था। दो दिनों से वह अपने बेटे का कॉल नही ले रही थी। शुक्रवार को भी जब मां ने बेटे से बात नही किया तो उसने पड़ोस के एक युवक को फोन करके मां से बात करवाने के लिए कहा। युवक जब घर गया तो हत्या का खुलासा हुआ।

घर में बिखरे पड़े थे सामान 
पड़ोसी युवक जब उसके घर गया तो मेन ग्रील अदर से बंद था पर ताला नही लगा था। कमरे में मृतका बेड पर पड़ी थी। उसका मोबाइल  बगल में पड़ा हुआ था और कमरे के अन्य सामान अस्त व्यस्त थे। महिला का पूरा शरीर काला पड़ गया था और अकड़ गया था। युवक नें शव को घर में देखते ही शोर मचाया तो आस पास के लोग जुट गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर सकरा थाना पुलिस केशोपुर पहुंची और कमरे की छानबीन किया। पुलिस ने मृतका का मोबाइल और कमरे से कई सामान जब्त कर लिया है। कमरे को पुलिस ने बंद कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.