BIHARBreaking NewsSTATE

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, बिहार के इन कर्मचारियों को मिलेगी बढ़ी हुई सैलेरी

बिहार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के लिए सीएम नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलेरी देने का आदेश दिया है। बिहार सरकार के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा गुरुवार को सरकारी सेवकों एवं पेंशनधारकों को 28 फीसदी महंगाई भत्ता की स्वीकृति का संकल्प जारी कर दिया गया। विभाग के सचिव (संसाधन) लोकेश कुमार सिंह द्वारा जारी संकल्प के अनुसार एक जुलाई से बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाएगा और बढ़ी हुई दर से महंगाई भत्ता का भुगतान सितंबर के वेतन में जोड़कर होगा।

परंतु इसके पूर्व के जुलाई के बकाये राशि का भुगतान अक्टूबर में व अगस्त के बकाये राशि का भुगतान नवंबर में किया जाएगा। पेंशनधारक व पारिवारिक पेंशनधारकों के लिए भी भुगतान का निर्देश वित्त जारी हुआ। कोषागार पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बैंकों के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने वाले पेंशनभोगियों को त्वरित भुगतान कराने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के सभी अधिकृत बैंकों को इसकी प्रतियां भेज दें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.