पटना. आरजेडी (RJD Crisis) में जारी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) शुक्रवार को अपने भाई तेजस्वी (Tejashwi Yadav) यादव के सलाहकार संजय यादव पर मिलने से रोकने का आरोप लगाया है. घर के अंदर दोनों में नोंक-झोंक की खबर है. तेजप्रताप गुस्से में दिखे और थोड़ी ही देर में बाहर निकले. तेजप्रताप ने कहा, ‘हम तेजस्वी से बात कर रहे हैं तो संजय यादव हमको रोकने का काम कर रहे हैं. ये संजय यादव हमको रोकने वाला कौन होता है. ये मिलने नहीं दे रहे है. बात करने नहीं दे रहे है. बीच में आ ही रहे हैं.







Leave a Reply