BIHARBreaking NewsSTATE

अनोखी शादी / 21 साल के लड़के ने 4 बच्चों की मां से रचाई शादी, सरपंच के सामने मांग में भरा सिंदूर

बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के शिरोमणी टोला नयागांव के 21 वर्षीय युवक ने चार बच्चे की 41 वर्षीय मां से शादी रचा ली। हालांकि यह सुनकर अटपटा लगा होगा लेकिन घटना सच है। 

जानकारी के अनुसार जोड़ावरपुर पंचायत के शिरोमणी टोला निवासी के एक युवक का गत दो वर्षों से दरियापुर भेलवा के नयागांव पंचखुंट्टी की एक 41 वर्षीया महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार की देर शाम महिला के घर पर स्थानीय ग्रामीणों ने जोड़ावरपुर व दरियापुर भेलवा पंचायत के सरपंच को बुलाया। 

स्थानीय ग्रामीणों व सरपंच के बीच युवक और महिलाओं से पूछताछ की। पंचों व प्रबुद्ध जनों के बीच पंचनामा बनाकर स्थानीय ग्रामीणों के बीच युवक ने महिला की मांग में सिंदूर भर दिया। बताया जाता है कि इस प्रेम विवाह में युवक व महिला दोनों अंतर जातीय हैं। 

महिला के पति की पूर्व में ही मौ’त हो चुकी है। पंचनामा में वर्णित तथ्यों में महिला के साथ दो पुत्र को रखने तथा शेष दो अन्य पुत्र दादी के पास रहने का निर्णय लिया गया है। चाहे मामला जो भी हो, यह अंतरजातीय शादी जगह-जगह चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.