BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : मोबाइल छिनतई कर भाग रहे 2 चोरों को लोगों ने पकड़ा, जमकर धु’नाई के बाद पुलिस को सौंपा

मुजफ्फरपुर जिले में मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह के शातिर काफी सक्रिय है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु की है। जहां बाइक सवार दो शातिरों ने एक व्यक्ति से मोबाइल छिनतई कर भागने लगा। पीड़ित के शोर मचाने पर स्थानीय लोगो ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। फिर दोनों की जमकर पिटाई कर दी गई।

पुलिस ने लोगों को शांत कराया

इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने भी दोनों शातिरों पर अपना हाथ सफाई किया। पिटाई लगते ही दोनों शातिर लोगों से माफी मांगने लगे। लोगों से छोड़ने की विनती करने लगे। लेकिन, आक्रोशित लोगों ने दोनों की एक नहीं सुनी। उनकी जमकर पिटाई करते रहे।

घटना की सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने दोनों शातिरों को भीड़ से किसी तरह मुक्त कराया। वहीं, हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। फिर, दोनों शातिरों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची।

स्टेशन की ओर जाने के दौरान छिनतई

वहीं, मौके से शातिरों की एक बाइक भी जब्त की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मोबाइल छीनकर भागने के प्रयास में दो शातिरों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा है। घटना की सूचना पर पुलिस भेजी गई है। दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया है कि एक सकरा थाना का दीपक है।

वहीं, दूसरा सुस्ता का आशुतोष है। दोनों के खिलाफ नीलेश सिंह ने आवेदन सौंपा है। आवेदन के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है। छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित रामदयालु नगर इलाके के रहने वाले है। वह स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल छीनकर भागने लगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.