BIHARBreaking NewsSTATE

24 घंटे में बिहार के 17 जिलों में झमाझम बारिश:पटना सहित 17 जिलों में सामान्य से अधिक हुई बारिश

24 घंटे में बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई है। पटना सहित राज्य के 17 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। जबकि, पश्चिमी चंपारण सहित 5 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। बिहार के 9 जिले ऐसे भी हैं जहां 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है।

इस दौरान सबसे गर्म भागलपुर रहा जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियश रहा जबकि रोहतास के डेहरी का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को सुबह साढ़े 8 बजे तक 24 डिग्री सेल्सियश रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है।

बिहार में सामान्य से 16% अधिक हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 20 अगस्त तक बिहार में मानसून सीजन में 16 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। जून से लेकर 20 अगस्त तक बिहार में 812.5 एमएम बारिश हुई जो सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक है। बिहार में 20 अगस्त तक 699 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन यह बढ़कर 812.5 एमएम हुई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले 30 सितंबर तक मानसून सीजन में भी सामान्य से अधिक बारिश होगी।

पटना सहित 17 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश

24 घंटे में पटना सहित 17 ऐसे जिले हें जहां सामान्य से अधिक बारिश हुई है। गोपालगंज में सामान्य से 272 प्रतिशत, सीवान में 190 प्रतिशत, सारण में 92 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 49 प्रतिशत, वैशाली 160 प्रतिशत, नालंदा 54 प्रतिशत, पटना में 125 प्रतिशत, गया में 404 प्रतिशत, औरंगाबाद में 39 प्रतिशत, अरवल में 426 प्रतिशत, भोजपुर में 63 प्रतिशत, बक्सर में 363 प्रतिशत, रोहतास में 277 प्रतिशत, कैमूर में 75 प्रतिशत, अररिया में 315 प्रतिशत, किशनगंज में 236 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

9 जिलों में 24 घंटे में नहीं हुई बारिश

बिहार के 8 जिले ऐसे हैं, जहां 24 घंटे में बारिश नहीं हुई है। इसमें मधेपुरा, भागलपुर, बांका, मुंगेर, मधुबनी, लखीसराय, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी में बारिश नहीं हुई है। वहीं 5 ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है।

इसमें पूर्णिया, सुपौल, खगड़िया, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण में औसत से कम बारिश हुई है। इसी तरह सहरसा, कटिहार, दरभंगा में भी बारिश काफी कम हुई है।

24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश

रोहतास के इंद्रपुरी में 96.4 एमएम, अररिया के फारबिसगंज में 79.2 एमएम, बक्सर के इटारही में 77.2 एमएम, किशनगंज के तैयबपुर में 68 एमएम, गया के बोधगया में 65.4 एमएम, वैशाली में 65.2 एमएम, गया में 62.6 एमएम, किशनगंज के ठाकुरगंज में 59 एमएम, किशनगंज के बहादुरगंज में 55.6 एमएम, किशनगंज के गलगलिया में 55 एमएम, किशनगंज के चरघरिया में 49.4 एमएम, भभुआ के कुदरा में 48.2 एमएम, रोहतास के दिनारा में 45.6 एमएम, पटना में 43.6 एमएम, गोपालगंज के गरौली में 42.4 एमएम, पटना के बिक्रम में 42.2 एमएम और मुजफ्फरपुर के रीवाघाट में 39.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.