Breaking NewsJAMMU & KASHMIRSTATE

बिग ब्रेकिंग : कश्मीर में फिर BJP नेता की ह’त्या / कुलगाम में आ’तंकियों ने जावीद अहमद को गो’ली मा’री

श्रीनगर.  जम्मू-कश्मीर में (Jammu-Kashmir) में एक और बीजेपी नेता (BJP Leader Killed) की आतं’कियों ने गो’ली ‘मारकर ह’त्या कर दी है. बीते दो साल में आतंकी अब तक बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं को निशाना बना चुके हैं. दक्षिणी कश्मीर (South Kashmir) के कुलगाम जिले के ब्राजलु इलाके में बीजेपी नेता जावीद अहमद डार (Javid Ahmad Dar) की आतंकियों ने घर में घुसकर ह’त्या कर दी है. अब तक ऐसे ज्यादातर मामलों की जिम्मेदारी द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) नाम के संगठन ने ली है. पुलिस के मुताबिक इस संगठन को लश्कर-ए-तैयबा चला रहा है.

डार की हत्या के बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने इलाके को सील कर दिया है. आतंकियों की तलाश जारी है. डार कुलगाम की होमशालीबाग विधानसभा के प्रभारी थे. भारतीय जनता पार्टी ने इस घटना की निंदा की है. कश्मीर बीजेपी के मीडिया सेल हेड मंजूर अहमद ने जावीद की हत्या की निंदा की है.

लगातार हो रहे हैं बीजेपी नेताओं पर हमले
इससे पहले बीते गुरुवार को आतंकियों ने राजौरी में बीजेपी के मंडल प्रधान जसवीर सिंह के घर को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया था. वहीं अनंतनाग में कुछ दिन पहले बीजेपी नेता और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई थी. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए हमले में बीजेपी नेता और उनकी पत्नी को गोलियों से छलनी कर दिया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.