समाहरणालय मुजफ्फरपुर।
दिनांक-14 अगस्त 2021
9 वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 9F टीम जो कि मुजफ्फरपुर जिले के पताही में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य हेतु तैनात की गई है।भारत सरकार द्वारा आजादी के 75 वर्ष होने के उपलक्ष में अमृत महोत्सव कार्यक्रम जो कि 12 मार्च 2021 से 15 अगस्त 2022 तक का आयोजन किया है।इस दौरान टीम के टीम कमांडर निरीक्षक कमलेश कुमार निरीक्षक मालीक कुमार उप निरीक्षक सोमन्त सिंह एवं टीम के अन्य जवानों के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर NDRF की टीम कमांडर कमलेश कुमार द्वारा जिले वासियों को यह संदेश दिया गया कि समय-समय पर रक्तदान करने एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को जिम्मेवारी पूर्वक निर्वाहन करना चाहिए ताकि लोगों के बीच सद्भावना बनी रहे और हमारी आजादी का एक खूबसूरत संदेश समाज में फैले इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी मुजफ्फरपुर ने बल के सदस्यों का धन्यवाद किया एवं इस प्रकार की आयोजन समय-समय पर करने का आग्रह किया।









Leave a Reply