BIHARBreaking NewsSTATE

अभी-अभी : मुजफ्फरपुर सहित 11 जिलों के लिए भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने घरों में रहने को कहा

पटना. मौसम विभाग ने बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक मेघ गर्जन के साथ मध्यम व भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. खास तौर पर  11 अगस्त को राज्य के उत्तर और मध्यम भाग में केंद्रित होने की संभावना है. इन जिलों से सटे स्थानों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है. वहीं, 12 अगस्त को राज्य के नेपाल से सटे स्थानों व 13 को पूर्वी बिहार के जिलों में मुख्य रूप से भारी बारिश के आसार हैं. आज शाम से देर रात और गुरुवारअहले सुबह तक अलग-अलग स्थानों पर आज मध्यम से तेज आंधी के साथ बादल से जमीन पर बिजली गिरने की संभावना है. इसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है.

आपदा प्रबंधन विभाग केे अलर्ट के अनुसार सिवान जिला के लकरीनवीगंज, गोरियकोठी, बसंतपुर, भगवानपुर हाट , महराजगंज , दरौंधा, बरहरिया , गुठनी , हसनपुरा, हुसैनगंज ,अंदार , दारौली , मैरवा , नौतन , पचरुखी , रघुनाथपुर , शिशवन , सिवान सदर तथा जीरादेई प्रखंड में भारी वज्रपात को लेकर जारी की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, गोपालगंज जिला के थावे तथा हथवा प्रखंड में अलर्ट, मुजफ्फरपुर जिला के मैरवा प्रखंड में अलर्ट, सारण जिला के लहलादपुर, एकमा प्रखंड में अलर्ट जारी कर लोगों से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है.

आपदा प्रबंधन विभाग ने वैशाली जिला के महनार, जनदाहा, राघोपुर, हाजीपुर, राजापकड़, देसरी, सहदेई बुजुर्ग प्रखंड में  भारी वज्रपात को लेकर  चेतावनी जारी की है. इसके साथ ही समस्तीपुर जिला के पटोरी, मोहिउद्दीन नगर प्रखण्ड, गोपालगंज के थावे , हथवा प्रखंड में अलर्ट. पटना जिला के फतुहा, सदर, खुसरूपुर, दनियामा, बाढ़, बेलछी, बखतियारपुर, अथमलगोला तथा घोसवरी प्रखंड में अलर्ट. नालन्दा जिला के कतरीसराय, नगरनौसा, चण्डी, थरथरी, परवलपुर, नूरसराय, बिहार शरीफ, रहुई, अस्थावाॅ, बिन्द, हरनौत, सरमेरा, करायपशुराय तथा हिलसा प्रखंड में अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं, लखीसराय जिले के रामगढ़, हलसी, चानन तथा सदर प्रखण्ड़ में अलर्ट. जमुई जिले के खैरा, गिद्धौर, लक्ष्मीपुर, बारहट, सिकंदरा इस्लाम नगर अलीगंज सदर तथा सोनो प्रखंड में अलर्ट. नवादा जिले के पकरीवरावाॅ, वारसलीगंज, कौआकोल, काशीचक प्रखण्ड़ में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन दिनों मानसून की ट्रफ-लाइन अमृतसर, कुरुक्षेत्र, मेरठ, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, जलपाईगुड़ी होते हुए अरुणाचल प्रदेश की ओर बढ़ रही है. चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बिहार एवं समीपवर्ती पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास समुद्रतल से 4.5 किमी तक विस्तारित है. इन सभी मौसमी प्रभावों के कारण अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ मध्यम व भारी बारिश का पूर्वानुमान है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.